{"_id":"64a7bf0d742ffa7ff40e16ea","slug":"mp-news-orphan-brought-home-from-station-now-he-is-torturing-daughter-complains-about-father-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अनाथ को स्टेशन से घर लाया, अब कर रहा है अत्याचार, बेटी ने की पिता की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अनाथ को स्टेशन से घर लाया, अब कर रहा है अत्याचार, बेटी ने की पिता की शिकायत
Fri, 07 Jul 2023 01:00 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:00 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि मां की मौत के बाद उसका पिता उसके साथ अत्याचार कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में एक युवती ने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। उसका आरोप है कि मां की मौत के बाद पिता उसके ऊपर अत्याचार कर रहा है। दो महीने पहले उसे घर से बाहर निकाल दिया। शादी के लिए मजबूर कर उसे बेचना चाहता है। मारपीट भी करता है।
विज्ञापन
पांढुर्णा के जवाहर वार्ड निवासी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने उस पर जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि उसकी आयु दो वर्ष थी, जब 2004 में उसके माता-पिता उसे घर लाए थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। 2009 तक मां की मौत होने तक दोनों ने उसकी अच्छे से परवरिश की। मां की मौत के बाद घर में दूसरी औरत का आना-जाना शुरू हुआ। इसके बाद पिता उसे परेशान करने लगा। चार महीने से वह अपने ताऊजी के साथ रह रही है। उसका कहना है कि ताऊ के घर भी उसका पिता आता है और लड़ाई-झगड़ा कर धमकाता है। मारपीट करने लगता है। युवती ने प्रशासन से भरण-पोषण और शिक्षा खर्च की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
