{"_id":"64a25dc6c0b8fa79390749fd","slug":"mp-news-one-killed-after-a-car-rammed-into-a-standing-dumper-in-rajgarh-passenger-bus-overturned-in-shahdol-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ में खड़े डंपर में कार घुसने से एक की मौत, शहडोल में बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ में खड़े डंपर में कार घुसने से एक की मौत, शहडोल में बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल
Mon, 03 Jul 2023 11:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:03 AM IST
सार
राजगढ़ में खड़े डंपर में कार घुसने से आवेश प्रकाशानंद महाराज की मौत हो गई। वहीं शहडोल जिले में यात्री बस पलटने से करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
खड़े डंपर में घुसी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवगढ़ चौकी के पास सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय महाराज की मौत हो गई व उनका शिष्य गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।
नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि, शाहपुरा जिला श्योपुर से गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में अपने चार-पांच अनुयायियों के साथ वेगनार कार से मंडीदीप जा रहे आवेश प्रकाशानंद महाराज की कार सोमवार सुबह करीब छह से सात बजे के बीच नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवगढ़ चौकी के सामीप खड़े हुए डंपर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार महाराज की मौत हो गई व उनका एक शिष्य विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार किया जा रहा है।

यात्री बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
शहडोल में यात्री बस पलटी
बुढ़ार से शहडोल की ओर जा रही तेज रफ़्तार बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पक्षीराज ट्रेवल्स की बस क्रमांक एम पी 18 पी 6987 सोमवार सुबह बुढ़ार से शहडोल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान लालपुर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गयी और सड़क किनारे एक बने एक कच्चे मकान में घुस गयी। हालांकि मकान में मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। लेकिन बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस दो बार सड़क पर पलटते हुए घर में जा घुसी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन