{"_id":"648080ce2b8024bc5f076e53","slug":"mp-news-on-the-complaint-of-mla-11-policemen-of-the-same-police-station-attached-the-line-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: MLA की शिकायत पर एक ही थाने के 11 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विधायक बोले- दलाली का अड्डा बना हुआ था थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: MLA की शिकायत पर एक ही थाने के 11 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, विधायक बोले- दलाली का अड्डा बना हुआ था थाना
Wed, 07 Jun 2023 06:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Jun 2023 06:36 PM IST
सार
राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाने के 11 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। विधायक की शिकायत के बाद एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
राजगढ़ एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के एक थाने पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक ने पुलिस कप्तान से इसकी शिकायत की थी। विधायक ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थीं। लेन-देन बढ़ गया था। थाना दलाली का अड्डा बन गया था।
बता दें कि राजगढ़ जिले में एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा एक ओर जहां आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला जिले के कालीपीठ थाने का देखने को मिला है। मंगलवार को राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर ने एसपी से शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त थाने के 11 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
बुधवार को राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर ने कहा कि क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई थी कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है और एफआईआर लिखने के लिए भी पैसों की मांग की जा रही है। थाना दलाली का अड्डा बना हुआ है। उसी को लेकर मैंने राजगढ़ एसपी से मुलाकात की और मामला उनके संज्ञान में लाया गया। उन्होंने शिकायत सही पाईं और तुरंत एक्शन लेते हुए कालीपीठ थाने के 11 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है। इसमें कालीपीठ थाने के तीन प्रधान आरक्षक व आठ आरक्षकों के नाम शामिल हैं, जिन्हें लाइन अटैच किया गया है।