फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Now Tarun Murari Bapu called Mahatma Gandhi a traitor, police registered a case

MP News: अब तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को बताया देशद्रोही, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 04 Jan 2022 11:28 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 04 Jan 2022 11:28 AM IST
सार

कालीचरण की बदजुबानी का मसला अब भी गरमाया हुआ है। इस पर अब नरसिंहपुर में भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने नया विवादित बयान दे दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
MP News: Now Tarun Murari Bapu called Mahatma Gandhi a traitor, police registered a case
तरुण मुरारी बापू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर कालीचरण की बदजुबानी का मामला अब तक शांत नहीं हुआ है। जगह-जगह केस दर्ज हुए हैं। अब नरसिंहपुर में भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उसने कहा कि जो राष्ट्र के टुकड़े कर दें, वह राष्ट्रपिता कैसे हो सकता है? मैं उनका विरोध करता हूं। वह देशद्रोही है। 
विज्ञापन


नरसिंहपुर में स्टेशन गंज पुलिस ने तरुण मुरारी बापू के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोमवार को छिंदवाड़ा रोड स्थित वीरा लॉन में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान तरुण मुरारी बापू ने विवादित बयान दिया। उसने कहा कि महात्मा गांधी न तो महात्मा है और न ही राष्ट्रपिता हो सकते हैं। उन्होंने जीते-जी देश के टुकड़े कर दिए। इस वजह से उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने की शिकायत
कांग्रेस ने तरुण मुरारी बापू के बयान आने पर आपत्ति दर्ज की। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से थाना स्टेशन गंज में आईपीसी की धारा 153, 504, 505 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, तरुण मुरारी बापू अब भी अपनी बात पर कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीचरण के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय
कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिल की बात कहने वाले   धार्मिक नेताओं के साथ नरमी बरती जानी चाहिए। उन्होंने देशविरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा कि हमने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह’ जैसे नारे सुने हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने खुद जाकर उनका समर्थन किया। कम्युनिस्टों व आप ने भी खुला समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed