{"_id":"646c9ba14dbd0022b8013069","slug":"mp-news-now-bageshwar-government-will-come-to-chhindwara-in-september-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अब सितंबर में छिंदवाड़ा आएंगे बागेश्वर धाम, नांदनवाड़ी में लगेगा दरबार, 25 मई से होनी थी कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अब सितंबर में छिंदवाड़ा आएंगे बागेश्वर धाम, नांदनवाड़ी में लगेगा दरबार, 25 मई से होनी थी कथा
Tue, 23 May 2023 04:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 May 2023 04:25 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में 25 मई को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा होनी थी। अब यह कथा सितंबर महीने में 23 से 25 तारीख के बीच होगी। शास्त्री का दरबार पांढुर्ना के नांदनवाड़ी में लगेगा।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का छिंदवाड़ा दौरा रद्द हो गया है, अब 20 सितंबर को वे छिंदवाड़ा आएंगे तथा पांढुर्णा के नादनवाड़ी में 23 से 25 सितंबर तक अपना दरबार लगाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए बागेश्वर धाम कथा समिति के सदस्य मजिस्ट्रेट प्रकाश वीके ने बताया, बागेश्वर धाम में नादनवाड़ी में होने वाली कथा का संकल्प भी लिया जा चुका है। तीन दिनों तक बागेश्वर धाम सरकार पांढुर्णा में आदिवासी समुदाय के बीच रामकथा करेंगे, जिसकी तैयारियां दो महीने बाद शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए बदला गया कार्यक्रम...
गौरतलब है कि मई महीने में पांढुर्णा में टेंपरेचर हाई रहता है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने कथा की तिथि में परिवर्तन करने की मांग की थी, जिसके बाद कथा की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। अब कथा सितंबर महीने में आयोजित की जाएगी, यहां स्थान चयन हो चुका है। वहीं, कार्यक्रम को लेकर आवश्यक बैठक आने वाले समय में आयोजित की जाएगी।
