फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Now 12 cheetahs will be brought from South Africa in Kuno National Park, know what is the preparation

Kuno National Park: अब दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे 12 चीते, जानें क्या है तैयारी

Sun, 02 Oct 2022 04:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Oct 2022 04:21 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 चीतों को लाने को लेकर कवायद चल रही है। दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि मंडल ने कूनो नेशनल पार्क का जायजा लिया है। दोनों सरकार के बीच एमओयू होते ही इस साल के अंत तक चीतों को भारत लाया जाएगा।  

विज्ञापन
MP News: Now 12 cheetahs will be brought from South Africa in Kuno National Park, know what is the preparation
चीता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अब दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जाएंगे। इनके लिए विशेष बाड़े तैयाार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चीतों के इसी साल के अंत तक भारत लाने की योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को नामीबिया से 8 चीतों को लाकर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल ने कहा कि चीतों को भारत लाने को लेकर भारत सरकार और दक्षिण अफ्रीका के बीच बातचीत शुरुआती चरण में है। एक बार एमओयू होने के बाद हम चीतों को ट्रांसलोकेट करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए जाने वाले चीतो के लिए बाड़े बनाने की तैयारी पूरी है। जगह चिन्हित कर ली गई है। नामाबीया से लाए चीतो के लिए बाड़े बनाने के अनुभव से अब नए बाड़े बनाने में  कम समय लगेगा।
विज्ञापन

 

MP News: Now 12 cheetahs will be brought from South Africa in Kuno National Park, know what is the preparation
चीता - फोटो : पेक्सेल्स
अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल कूनों में चीतों को बसाने की तैयारी से संतुष्ट हैं। अब यह प्रतिनिधि मंडल अपनी सरकार को रिपोर्ट देगा। इसके बाद चीतों को भारत भेजने को लेकर फैसला हो जाएगा। सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया था। यहां पर उन्होंने उनको बसाने की तैयारी, उनके जीवित रहने के अनुकूल वातावतरण से लेकर जरूरी जानकारी ली थी।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को नामीबिया से भारत लाए चीतों को कूना नेशनल पार्क में छोड़ा था। देश में 70 साल बाद चीतों को लाया गया है। इनमें से एक मादा चीता के गर्भवती होने की बात भी सामने आई है। यह खबर लोगोें के बीच खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। श्योपुर में चीतों के संरक्षण के लिए चीता मित्र संदेश दे रहे है। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत यहां अधिकारी, कर्मचारी, चीता मित्र और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed