{"_id":"63194d20e392ce01991cfdfe","slug":"mp-news-nia-files-chargesheet-against-6-jmb-terrorists-three-of-them-bangladeshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एनआईए ने जेएमबी के 6 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, इनमें तीन बांग्लोदशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एनआईए ने जेएमबी के 6 आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, इनमें तीन बांग्लोदशी
Thu, 08 Sep 2022 07:44 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:44 AM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लोदश (जेएमबी) के 6 आतंकियों के खिलाफ भोपाल की विशेष न्यायालय में बुधवार को चार्जशीट दाखिल की। इन पर युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद करने के लिए उकसाने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है।
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लोदश (जेएमबी) के आतंकियों को को लेकर भोपाल में एटीएस ने 14 मार्च 2022 को एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद एनआईए ने दोबारा 5 अप्रैल 2022 को केस रजिस्ट्रर किया था। एनआईए की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में जिहाद करने और हिंसक एवं आतंकवादी कृत्य करने की साजिश रची। आरोपी भारत में युवाओं को शरीयत स्थापित करने के लिए जिहाद करने के लिए उकसाते हुए पाए गए। अभी एनआईए की आगे की जांच जारी है।
इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल
विज्ञापन
इन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट की दाखिल
- फजर अली उर्फ थुहिदुर रहमान उर्फ महमूद पुत्र अशरफुल जमान निवासी ग्राम राजनगर जिला चुआडांगा, डिवीजन खुलना, बांग्लादेश।
- वलीउल्लाह मिलन उफ जहरुद्दीन पठान उर्फ इब्राहिम पुत्र अतीउर रहमान मुल्ला निवासी गांव धोरार मुल्लाबारी, जिला गोपालगंज डिवीजन ढाका, बांग्लादेश।
- जैनुल आबिदीन उर्फ अकरमुल हक पुत्र अब्दुर रहमान मोहम्मद हनीफ निवासी ग्राम चपीला पोस्ट फरक्काबाद, पीएस चांदपुर, सदर बलिया यूनियन परिषद जिला चांदपुर, डिवीजन चटगांव बांग्लादेश।
- अकील अहमद शेख उर्फ अहमद पुत्र नूर अहमद शेख निवासी गांव लालपुर, पीओ ढाचना पीएस बरसोईघाट जिला कटिहार, बिहार।
- अब्दुल करीम पुत्र अब्दुल हलीम निवासी गांव परवासा, तहसील नतेरन पोस्ट एनचडा, पुरानी मस्जिद के पास जिला विदिशा एमपी।
- शेबान खान उर्फ शाहबान पुत्र शाकिर खान निवासी गांव हैदरगढ़ थाना हैदरगढ़ तहसील ग्यासपुर जिला विदिशा
विज्ञापन
विज्ञापन
