फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News NGT imposed a fine of Rs 4 crore 96 lakh for ignoring rules in Katni

MP News: कटनी में नियमों की अनदेखी पर NGT ने ठोका चार करोड़ 96 लाख का जुर्माना, नगर निगम में मचा हड़कंप

Tue, 17 Oct 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:28 PM IST
सार

Katni News: कटनी में नियमों की अनदेखी पर एनजीटी ने चार करोड़ 96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना लगने के बाद नगर निगम सहित तीन नगर परिषद में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
MP News NGT imposed a fine of Rs 4 crore 96 lakh for ignoring rules in Katni
उपयंत्री ने मामले की जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी नगर निगम सहित तीन नगर परिषदों पर एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) द्वारा नालियों के गंदे पानी को नदी पर सीधे छोड़ जाने से नाराज होकर उन पर करोड़ों का जुर्माना लगा दिया है। दरअसल, कटनी में नदियों के पानी को शुद्ध बनाए रखने के लिए शहर और नगर की नालियों में बहता गंदा पानी नदियों में न छोड़कर उसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम पेड़ पौधों में डाला जाए या नदी में छोड़ा जाए।

विज्ञापन


लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जिला प्रशासन गंदा पानी नदियों में छोड़ता रहा, जिसकी जांच रिपोर्ट बनाकर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सौंप दी। जानकारी के अनुसार, एनजीटी द्वारा प्रकरण क्रमांक 606 पर सुनवाई करते हुए कटनी नगर निगम पर दो करोड़ 44 लाख, कैमोर नगर परिषद पर एक करोड़ 44 लाख, विजयराघवगढ़ नगर परिषद पर 64 लाख तो बरही नगर परिषद पर 44 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया है।
विज्ञापन


आपको बता दें, एनजीटी द्वारा सभी नगर निगम और परिषदों को दिसंबर 2020 तक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने के निर्देश जारी किए हुए थे। लेकिन इसका पालन न तो कटनी नगर निगम ने किया न ही कटनी जिले की अन्य तीन नगर परिषदों ने। इस पर सुनवाई करते हुए एनजीटी भोपाल द्वारा कटनी नगर निगम सहित तीनों नगर परिषदों पर चार करोड़ 96 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया है, जिसकी एक प्रति संबंधित कार्यालयों के साथ कलेक्टर को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, जुर्माने की राशि अभी तक किसी भी नगर परिषद या नगर निगम ने जमा नहीं कराई है। इस पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने जुर्माना की राशि जमा करने और समय रहते सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed