{"_id":"62e2228ba6bed77d9f3bba5d","slug":"mp-news-new-angle-in-nishank-s-death-after-a-separate-message-from-head-body-loan-was-taken-from-one-and-a-h","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिर तन से जुदा मैसेज के साथ इंजीनियरिंग छात्र की मौत में हुआ नया खुलासा, 18 ऐप से ले रखा था लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिर तन से जुदा मैसेज के साथ इंजीनियरिंग छात्र की मौत में हुआ नया खुलासा, 18 ऐप से ले रखा था लोन
Thu, 28 Jul 2022 11:34 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:34 AM IST
सार
भोपाल के बीटेक छात्र निशांक राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। निशांक ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा ऐप से लोन ले रखा था। ऐप के लोग पैसा लौटाने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे और ब्लेकमेल कर रहे थे। आशंका है कि निशांक इससे ही परेशान था। एसआईटी ने इस पहलू के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निशांक राठौर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के बीटेक छात्र निशांक राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। निशांक ने डेढ़ दर्जन से अधिक ऐप्स से लोन ले रखा था। ऐप के लोग पैसा लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। ब्लैकमेल भी कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एसआईटी ने नए खुलासे के बाद अपनी जांच की दिशा बदल दी है। वह ब्लैकमेल वाले एंगल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
निशांक की मौत के बाद उसके पिता और दोस्तों को मैसेज आया था कि -गुस्ताख-ए-बनी की यही है सजा, सर तन से जुदा। इस मैसेज से पहले तक पुलिस निशांक की मौत को आत्महत्या का मान रही थी। मैसेज की वजह से संदेह पैदा हुआ और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर रायसेन पुलिस ने एसआईटी बनाकर उसे जांच सौंपी। रायसेन पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि निशांक ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा ऐप से लोन ले रखा था। उसने अपने दोस्तों से भी पैसा उधार ले रखा था। अब इन पहलुओं पर जांच की जा रही है। लोन की राशि को लेकर अभी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में निशांक राठौर की एक महिला मित्र के बारे में भी पता चला है। पुलिस अब उसके दोस्तों और परिवार से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मैसेज के बाद जताई थी हत्या की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में निशांक के सुसाइड करने की बात सामने आई थी। दोस्तों और पिता को उसकी इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया कि गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा। इस मैसेज ने पुलिस की जांच को भटका दिया है। छात्र के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशांक की मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे। अब एसआईटी की जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। टीटी नगर पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने प्रखर किशोरे से स्कूटी किराए पर ली थी। इंजीनियरिंग छात्र निशांक राठौर का विसरा सुरक्षित रख लिया है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा मैसेज निशांक के मोबाइल से ही भेजा गया। जिसे निशांक के मोबाइल से डिलिट कर दिया गया। अब एसआईटी इस बात की जांच कर रही है कि उसे मोबाइल से मैसेज किसने किया और उसे डिलीट किसने किया। भोपाल-नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर बरखेडा के पास रविवार को निशांक राठौर का शव मिला था।
विज्ञापन
