फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Narottam's taunt on Kamal Nath, said the armies were engaged in the war and the commander disappeared

MP News: नरोत्तम का कमलनाथ पर तंज, बोले सेनाएं युद्ध में डटी और सेनापति गायब, ऐसा तमाशा कभी नहीं देखा होगा

Sat, 30 Jul 2022 02:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Jul 2022 02:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। शनिवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सेनाएं युद्ध में डटी हैं और सेनापति गायब हैं। ऐसा तमाशा आपने कहीं नहीं देखा होगा।

विज्ञापन
MP News: Narottam's taunt on Kamal Nath, said the armies were engaged in the war and the commander disappeared
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव के नतीजों ने भाजपा को खुश होने का एक मौका दे दिया है। इसे लेकर भाजपा नेता कांग्रेस को घेर रहे हैं। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सेनाएं युद्ध में डटी हैं और सेनापति गायब हैं। ऐसा तमाशा आपने कहीं नहीं देखा होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के पंचायत चुनाव में बीजेपी पर दिए बयान पर पलटवार किया और कहा कि कमलनाथ न पार्टी के साथ दिखे, न सोनिया गांधी के साथ दिखे। आखिर कमलनाथ गए कहां? यह मूल सवाल है। किसी को पता ही नहीं है। मैं यह ढूंढ रहा हूं कि कमलनाथ बयान कहां से दे रहे हैं। यह गलती कमलनाथ की नहीं हैं, जो आपातकाल की कोख से जीतने नेता जन्मे हैं। उन्हें ग्राम स्वराज, पंचायत सरकार में विश्वास ही नहीं है। यह लोग कांग्रेस को खत्म करने के महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे अगर मित्र हो तो फिर शत्रु की जरूरत ही नहीं है। कमलनाथ ने इसका मजा पहले ही चख लिया था और शुक्रवार को सुरेश पचौरी ने भी चख लिया। दिग्विजय सिंह अपने नेताओं का साथ निभा रहे हैं या उन्हें ठिकाने लगा रहे हैं, यह पता करना चाहिए। बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार कैसे हार गया? इसका शोध होना चाहिए।



भोपाल में बीजेपी ने बनाया अध्यक्ष
बता दें कि मध्य प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के चनुाव में बीजेपी को 40 जिलों में जीत मिली है। कांगेस ने 10 जिले में जीत दर्ज की है। भोपाल में बीजेपी ने अंतिम समय में पूरा खेल बदल दिया। यहां पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीते थे। उन्हें बीजेपी ने अपनी तरफ किया और अपना अध्यक्ष बना दिया। यहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अन्य की पुलिस से झड़प भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed