{"_id":"63733a7f8dfc3200136218fd","slug":"mp-news-narottam-s-rahul-attacks-kejriwal-in-murder-case-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: श्रद्धा की हत्या पर नरोत्तम का राहुल, केजरीवाल पर हमला, बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग इस पर चुप क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: श्रद्धा की हत्या पर नरोत्तम का राहुल, केजरीवाल पर हमला, बोले- टुकड़े-टुकड़े गैंग इस पर चुप क्यों?
Tue, 15 Nov 2022 04:16 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:16 PM IST
सार
मुंबई की श्रद्धा ने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला के लिए अपना घर-परिवार छोड़ दिया। दोनों दिल्ली में रह रहे थे। आफताब ने मई में श्रद्धा की हत्या कर दी। उसके शव के 35 टुकड़े करके 300 लीटर फ्रिज में रख दिए।
विज्ञापन
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली में मुंबई की श्रद्धा वालकर की सनसनीखेज हत्या के मामले में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दिल्ली में जो आफताब का मामला सामने आया है, वह सनीसनीखेज है। शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखने की घटना बड़ी लोमहर्षक है। यह विचलित कर देने वाला प्रसंग है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में क्या आपने आफताब या घटना की निंदा करते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे का बयान या ट्वीट पढ़ा या देखा क्या? अवॉर्ड वापसी गैंग इस पर कुछ बोली क्या? कुछ असहिष्णु लोग थे, आज वो इस पर चुप है। ऐसे विषयों पर यह बोलते नहीं दिखेंगे। इस मामले में बड़ी ही क्रूरता के साथ हत्या की गई है। ऐसे मामलों में जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए।
विज्ञापन
लिव-इन पार्टनर की दर्दनाक हत्या
मुंबई की श्रद्धा वालकर की उसके ही लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी। श्रद्धा ने आफताब के प्यार के लिए ही घर छोड़ा था। दोनों मेहरौली में लिव-इन थे। मई में यह हत्या हुई और अब इस मामले का सच सामने आया। आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर के 35 टुकड़े किए और उसे 300 लीटर के फ्रिज में रखा। आफताब शव के इन टुकड़ों को थैली में रखकर रात में महरौली के जंगल में फेंक आता था। इस घटना का खुलासा सोमवार को ही हुआ है।
विज्ञापन
