{"_id":"631063e7f8f07405b25ebb8a","slug":"mp-news-narottam-s-counterattack-on-kamal-nath-mishra-said-on-siddha-mountain-will-not-hurt-anyone-s-faith","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ पर नरोत्तम का पलटवार, सिद्धा पहाड़ पर बोले मिश्रा कांग्रेस आपत्ति नहीं भ्रम पैदा कर रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ पर नरोत्तम का पलटवार, सिद्धा पहाड़ पर बोले मिश्रा कांग्रेस आपत्ति नहीं भ्रम पैदा कर रही है
Thu, 01 Sep 2022 01:20 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:20 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिद्धा पहाड़ की खनन की अनुमति देने संबंधी प्रक्रिया शुरू करने पर सियासत तेज है। कमलनाथ के भगवान राम की यादों से जुड़े स्थलों को सुनियोजित तरीके से तोड़ने के आरोप पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस आपत्ति नहीं भ्रम पैदा कर रही है।
विज्ञापन
सिद्धा पहाड़ का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर-एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देखिए, कांग्रेस की आपत्ति नहीं है। यह भ्रम पैदा करने की उनकी बात है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में विषय है। किसी की भी आस्था पर कोई कुठाराघात नहीं होगा। इस बात कि पूरी चिंता की जाएगी। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि खुद को धर्मप्रेमी बताने वाली शिवराज सरकार अब भगवान श्री राम की यादों से जुड़े स्थलों को सुनियोजित तरीके से नष्ट करने में लग गई है। कांग्रेस धार्मिक आस्थाओं के विरोधी इस निर्णय पर चुप नहीं बैठेगी। हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।
कलेक्टर-एसपी पहुंचे निरीक्षण करने
सिद्धा पहाड़ की खनन की अनुमति जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर स्थानीय चित्रकूट विधायक नीलांशु और मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी कलेक्टर को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। इस पर विवाद बढ़ता देख गुरुवार को सतना कलेक्टर और एसपी सिद्धा पहाड़ निरीक्षण करने पहुंचे।
इसलिए शुरू हुआ विवाद
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिद्धा पहाड़ पर खनन की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए लोक सुनवाई 30 सितंबर को रखी है। इसके बाद सरकार के सिद्धा पहाड़ की खुदाई कराने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
यह है धार्मिक मान्यता
सिद्धा पहाड़ का उल्लेख रामायण काल में है। यह मान्यता है कि राक्षसों के ऋषि मुनियों का वध करने से उनके अस्थि समूह से यह पहाड़ बना है। जहां भगवान ने पृथ्वी से राक्षसों को मुक्त करने का प्रण लिया था।