फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Narottam retaliated on the question of Congress, said Salman and Jacqueline were not called by taking

MP News: कांग्रेस के सवाल पर नरोत्तम का पलटवार, बोले कर्ज लेकर सलमान और जैकलिन को नहीं बुलाया

Tue, 01 Nov 2022 01:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 01 Nov 2022 01:28 PM IST
सार

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह दिल्ली में दूल्हा बनकर तैयार थे और कमलनाथ ने जाकर घोड़ी खोल दी। भाईचारा दिखाते हैं, उनको बड़ा भाई मानते हैं लेकिन फिर ऐसे काम होते हैं। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ बड़े भाई होने का दावा करते थे। दिग्विजय सिंह की पीड़ा पोस्टर के माध्यम से निकल रही है।

विज्ञापन
MP News: Narottam retaliated on the question of Congress, said Salman and Jacqueline were not called by taking
कमलनाथ-नरोत्तम फिर आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के बार-बार कर्ज लेने पर कांग्रेस समेत कमलनाथ के सवाल खड़े करने पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हमारी सरकार पर उंगली उठाने का कोई हक नहीं है। कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में 15 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। कर्ज लेकर पैसा आईफा की तैयारियों में लगा दिया था। कांग्रेस ने कर्ज लेकर सलमान, जैकलिन को कार्यक्रम के लिए बुलाया था। हमारी सरकार डेवलपमेंट, किसान, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर, के लिए लोन लेती है।
विज्ञापन


बता दें शिवराज सरकार ने एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लिया है। इस साल अब तक करीब 8 हजार करोड़ रुपए का ऋण सरकार ले चुकी है। प्रदेश सरकार पर अब तक 3 लाख करोड़ रुपए तक का कर्ज है। 31 मार्च 2022 की स्थिति में सरकार पर कुल 3 लाख 3 हजार रुपए का कर्ज था। वहीं, विपक्ष सरकार से आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग कर रहा है। ताकि वित्तीय प्रबंधन की स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन


कोर्ट के निर्देश का अक्षरश: पालन होगा
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए है कि दुष्कर्म पीड़िता का टू फिंगर टेस्ट अब नहीं होगा। एससी ने टू फिंगर टेस्ट पर रोक लगा दी है। इस पर गृहमंत्री नरोत्त मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का मध्य प्रदेश में अक्षरस: पालन किया जाएगा। नारी की अस्मिता और गौरव को ठेस किसी भी स्थिति में हम नहीं पहुंचने देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गी दूल्हा बनकर तैयार थे, नाथ ने घोड़ी खोल दी
दिग्विजय सिंह के पोस्टर पर फोटो नहीं लगाने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। दिग्विजय सिंह की पीड़ा अलग-अलग तरीकों से निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली में वो दूल्हा बनकर तैयार थे और कमलनाथ ने जाकर घोड़ी खोल दी। भाईचारा दिखाते हैं, उनको बड़ा भाई मानते हैं लेकिन फिर ऐसे काम होते हैं। मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ बड़े भाई होने का दावा करते थे। दिग्विजय सिंह की पीड़ा पोस्टर के माध्यम से निकल रही है।


सामाजिक जागरण की भी आवश्यकता
खंडवा में नाबालिग बच्ची के साथ हुई रेप की घटना पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह एक बहुत दुखद घटना है। आरोपी भिलाला समाज का रामकुमार है। बच्ची की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। दुष्कर्म के मामलों में पुलिस तत्परता से कार्य करती है, लेकिन इसमें सामाजिक जागरण की भी आवश्यकता है। अक्सर दुष्कर्म के मामलों में परिचितों और रिश्तेदारों की संलिप्तता पाई जा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed