फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: MPs go back slogans raised in Maihar's village, women created ruckus in MP Ganesh Singh's meeting

MP News: मैहर के गांव में लगे सांसद वापस जाओ के नारे, MP गणेश सिंह की सभा में महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

Thu, 22 Jun 2023 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 09:44 PM IST
सार

मैहर पहुंचे सांसद गणेश सिंह की सभा में महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सांसद वापस जाओ के नारे भी लगा दिए। महिलाएं योजनाओं से वंचित रहने के कारण नाराज थीं।

विज्ञापन
MP News: MPs go back slogans raised in Maihar's village, women created ruckus in MP Ganesh Singh's meeting
सतना सांसद की नुक्कड़ सभा में महिलाओं ने हंगामा कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले के सांसद को उनके ही संसदीय क्षेत्र के गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। सभा में महिलाओं ने हंगामा कर दिया और सांसद वापस जाओ के नारे लगा दिए। मंच से सांसद के भाषण का विरोध कर दिया और भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लिया। पूरा मामला सतना जिले के मैहर के जरियारी गांव का बताय गया है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के सतना की सियासत पर प्रदेश भर की नजर है। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी और सतना सांसद गणेश सिंह भले ही एक ही पार्टी से हों पर दोनों के मतभेद जनता के सामने आ चुके हैं। मंच से दोनों एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमला कर चुके हैं। इसी बीच मैहर पहुंचे सांसद गणेश सिंह की सभा में महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सांसद वापस जाओ के नारे भी लगा दिए। महिलाएं योजनाओं से वंचित रहने के कारण नाराज थीं। हंगामा कर रहीं महिलाओ और ग्रामीणों को पुलिस ने मंच तक पहुचने नही दिया। इतना ही नही ,  सांसद समर्थकों ने महिलाओ के आक्रोश को कैमरे में कैद कर रहे   एक स्थानीय मीडिया कर्मी का मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन


दरअसल जरियारी गांव नक्शाविहीन है। हर चुनाव में ये मुद्दा उठता है। आश्वासन मिलता था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं। ऐसे में जरियारी गांव के ग्रामीण सरकार की कई योजना के लाभ से वंचित हैं। गुरुवार को केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय महाजनसंपर्क अभियान के तहत मैहर विधानसभा क्षेत्र के मंडल नादन के बूथ न.  213 ग्राम जरियारी में सांसद नुक्कड़ सभा कर उपस्थित जनमानस को संबोधित करने पहुंचे थे। मामला अब तूल पकड़ चुका है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर इस मुद्दे को हवा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed