फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: MP Congress accuses Shivraj of scam in nutrition diet, demands to resign

MP News: एमपी कांग्रेस ने शिवराज पर लगाया पोषण आहार में घोटाले का आरोप, इस्तीफा देने की मांग

Tue, 06 Sep 2022 04:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Sep 2022 04:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पोषण आहार में घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा मांग कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
MP News: MP Congress accuses Shivraj of scam in nutrition diet, demands to resign
एमपी कांग्रेस की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मुख्य काम भ्रष्टाचार करना रह गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य की पहचान घोटाला प्रदेश के रूप में बना रहे हैं। व्यापम घोटाला, डंपर घोटाला, ई-टेंडर घोटाला के बाद अब प्रदेश में पोषण आहार परिवहन घोटाला सामने आया है। मध्य प्रदेश महालेखाकार की 36 पन्नों की गोपनीय रिपोर्ट में महिला बाल विकास विभाग में पोषण आहार के उत्पादन, वितरण, परिवहन और भंडारण में घोटाले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है कि क्या मुख्यमंत्री और घोटालों का चोली-दामन का साथ है? क्यों हर बार मुख्यमंत्री के विभाग में ही घोटाला होता है? इस घोटाले की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस्तीफा दें। महिला बाल विकास विभाग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घोटाला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। क्योंकि अगर मुख्यमंत्री अपने पद पर बने रहेंगे तो किसी भी एजेंसी के लिए स्वतंत्र जांच करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें मध्य प्रदेश महालेखाकार की रिपोर्ट में पोषण आहार के परिवहन, वितरण, भंडारण और उत्पादन में अनियमिताएं मिली है। रिपोर्ट के अनुसार बाइक, ऑटो, कार, टैंकर की नंबर को ट्रक का बता कर परिवहन किया गया। कई जगह उत्पादन के लिए रॉ मटेरियल और बिजली की खपत कम होने के बावजूद असीमित उत्पादन किया गया। रिपोर्ट के अनुसार कुछ संयंत्रों पर मॉल स्टॉक नहीं होने के बावजूद कागजों में वितरण किया गया। शाला त्यागी बालिकाओं की संख्या के लिए कोई सर्वे नहीं किया गया। अपने अनुसार लाखों की संख्या निर्धारित कर पोषण आहार बाट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed