फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Monsoon session of Madhya Pradesh Legislative Assembly from today, there is a possibility of uproar

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से, हंगामेदार होने के आसार

Tue, 13 Sep 2022 09:36 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 13 Sep 2022 09:36 AM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।इसके अलावा कई विधेयक भी पास किए जाएंगे। पांच दिवसीय सत्र के हंगामेदार होने के आसार है।

विज्ञापन
MP News: Monsoon session of Madhya Pradesh Legislative Assembly from today, there is a possibility of uproar
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार यानी आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सरकार वर्ष 2022-23 का अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगी। कांग्रेस सदन में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं, विपक्ष के सवालों को जवाब देने के लिए सरकार भी तैयार है। कांग्रेस सत्र में  पोषण आहार घोटाला, कारम डैम का भ्रष्टाचार का मामला, यूरिया घोटाला, किसानों को प्याज व लहसुन के उचित दाम नहीं मिलना, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाई गई। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज के निवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक में विपक्ष के सवालों का जवाब देने की बात कही गई। 
विज्ञापन


सरकार की तरफ से मप्र निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) द्वितीय संशोधान अध्यादेश 2022, मप्र नगर पालिक विधि (संशोधन) अध्यादेश 2022, मप्र भू-राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश 2022 और मप्र नगर पालिक विधि (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश 2022 को सदन में पेश करेंगी।
विज्ञापन

 
सदन में वित्त मंत्री 15 सितंबर को अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेंगे। अनुपूरक बजट के 2500 करोड़  का होगा। इसके अलावा सत्र में नगरीय विकास एवं आवास विभाग महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने, वाणिज्यक कर विभाग भारतीय स्टांप ड्यूटी (मध्य प्रदेश संशोधन) और वेट संशोधन वियेक प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सत्र में विधायकों की तरफ से 1516 प्रश्न पूछे हैं। वहीं, 18 स्थगन, 216 ध्यानाकर्षण और अशासकीय संकल्प की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed