फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Mohan Bhagwat unveiled grand statue of Rani Durgavati at Deendayal Research Institute in Satna

MP News: सतना में दीनदयाल शोध संस्थान पहुंचे मोहन भागवत, रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा का किया अनावरण

Sat, 01 Apr 2023 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 08:55 PM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत सतना प्रवास पर पहुंचे। यहां संघ प्रमुख ने दीनदयाल शोध संस्थान में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, दीनदयाल उपाध्याय संस्थान के कार्य को आगे ले जाना है। अपने लिए नहीं, अपनों के स्वाभिमान के साथ जीना है।

विज्ञापन
MP News Mohan Bhagwat unveiled grand statue of Rani Durgavati at Deendayal Research Institute in Satna
रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को सतना पहुंचे। उन्होंने मझगवां में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां उन्होंने कृष्ण नगर स्थित संघ कार्यालय नारायण कुटी पहुंचकर संघ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कुछ समय संघ कार्यालय में ठहरने के बाद वे मझगवां पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें, दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा मझगवां के केवीके परिसर में रानी दुर्गावती की प्रतिमा की स्थापना उनकी 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में कराई गई है। यह प्रतिमा एक दुर्ग में स्थापित की गई है। इस कार्यक्रम ने जन भागीदारी के लिए क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों सहित सैकड़ों गांवों के बाशिंदों को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


संघ प्रमुख ने कहा कि अपना देश अलग-अलग प्रकार के लोगों का देश है। लेकिन प्रकार अलग होने से हम अलग नहीं होते। हमें सबको समृद्ध बनाना है, सबकी चिंता करो। विदेशी आक्रांताओं ने अपनी व्यवस्थाएं हम पर थोपी। हमारी व्यवस्थाएं वैसी नहीं थी। हमारे यहां राजा रक्षक था, सीमाओं को सुरक्षित करने और जनता को खुश रखने वाला नियम बनाने वाला होता था, जिसे धर्म कहते हैं। वह पूजा के कारण भेद नहीं करता था। उस दौर में जितना कमाते थे, उसका 80 फीसदी बांटने की परंपरा थी। क्योंकि तब लोग खुद को धन का ट्रस्टी समझते थे। फिर ऐसा दौर आया, जब हम अपने ही देश में पराधीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए जो भी होगा वो सब हम करेंगे। अध्येता अध्ययन करें, प्रजा संवाद करने वाले संवाद और प्रचार करें, और बताएं कि रानी दुर्गावती का स्वाभिमानी जीवन कैसा था। वे भारत माता की प्रतिमूर्ति हैं। ये बलिदानी ही हमारे पूर्वज हैं। ये हमारा ईश्वर प्रदत्त कर्तव्य है कि हम उनका स्मरण करें, उनके जीवन चरित्र को आत्मसात करें, उनकी तपस्या को नमन करें। हम सबको स्वाभिमान के साथ अपने लिए नहीं अपनों के लिए जीना है। प्रतिमा अनावरण समारोह में संघ प्रमुख की मौजूदगी में चित्रकूट के संतों का पूजन किया गया।


इस कार्यक्रम में प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र सिंह, संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, पंचायत राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, कुलपति ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रो भरत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, डीआरआई के सचिव अभय महाजन, सतना महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित राव, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed