फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Miscreants set fire to vegetable shop tomatoes worth three lakhs burnt to ashes in Damoh

MP News: बदमाशों ने सब्जी की दुकान में लगाई आग, तीन लाख रुपये का टमाटर जलकर राख, दुकानदार का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 15 Jul 2023 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 05:07 PM IST
सार

Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बदमाशों ने एक सब्जी की दुकान में आग लगा दी। दुकान में रखे हुए करीब तीन लाख रुपये कीमत के टमाटर सहित अन्य सब्जियां जल गईं। एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
MP News Miscreants set fire to vegetable shop tomatoes worth three lakhs burnt to ashes in Damoh
सब्जी की दुकान में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में किल्लाई नाका के समीप शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे संचालित होने वाली दो सब्जी की दुकानों में आग लगा दी। इससे दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई और दुकानदार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इसमें तीन लाख रुपये का टमाटर भी जल गया। इसके अलावा समीप ही रहने वाले एक युवक की बाइक को भी इन असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह पांच बजे दुकान संचालक का भाई जब मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था, तब उसने अपनी दुकान को जला हुआ देखा तो तत्काल ही फायर बिग्रेड को और पुलिस को सूचना दी। फायर बिग्रेड जब तक मौके पर पहुंची, तब तक पूरी सब्जी जलकर राख हो चुकी थी। इसके अलावा बाइक भी जलकर राख हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्या कहना है सब्जी विक्रेता के भाई का...
सब्जी की दुकान लगाने वाले सुरेंद्र ठाकुर के भाई जय ने बताया कि उनके भाई किल्लाई नाके के समीप पिछले कई साल से सब्जी का व्यापार करते आ रहे हैं और समीप ही मुकेश कॉलोनी में उनका निवास है। शुक्रवार रात उनके भाई और दूसरे सब्जी दुकानदार वीरेंद्र राठौर दुकान बंद करके घर चले गए। इसी दौरान किसी असामाजिक तत्वों ने सब्जी की दुकान में आग लगा दी, जिससे सब्जी की दुकान और दुकान में रखी पूरी सामग्री व लेन-देन का बहीखाता सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। करीब 10 कैरेटों में टमाटर रखा था, जो इस समय 120 रुपये किलो बिक रहा है। करीब तीन लाख रुपये का टमाटर, लहसुन, प्याज और सब्जी सहित अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक में भी आग लगाई...
यह असामाजिक तत्व यहीं नहीं रुके, मुकेश कॉलोनी में रहने वाले नरेश पटेल के घर के बाहर रखी बाइक को भी इन लोगों ने आग के हवाले कर दिया। नरेश पटेल ने बताया कि रात दो बजे उसकी नींद खुली तो उसने बाइक को जलता हुआ देखा और फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचित किया। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचने ही वाली थी, तभी उन्होंने सब्जी की दुकान में आग लगी देखी तो सबसे पहले सब्जी की दुकान की आग को बुझाया और उसके बाद बाइक में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंच गए।


बता दें कि सब्जी विक्रेता का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि यह सब्जी की दुकान ही उसके परिवार का भरण-पोषण करती थी। इस आगजनी में जहां लाखों रुपये की सब्जियां आग में जल गई है तो वहीं करीब दो लाख रुपये के लेन-देन का हिसाब भी इस आग में जलकर राख हो गया है। पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed