{"_id":"64bbe3e66765041b9e03b0bc","slug":"mp-news-minor-died-due-to-lightning-eight-people-working-in-the-field-were-also-injured-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, खेत में काम कर रहे आठ लोग भी हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, खेत में काम कर रहे आठ लोग भी हुए घायल
Sat, 22 Jul 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:00 PM IST
सार
कटनी जिले में बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कटनी में बिजली गिरने से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी खेत में काम कर रहे थे, तेज बारिश से बचने के लिए एक टपरी में छिप गए, उसके पास ही बिजली गिर गई।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला कुठला थाना क्षेत्र के घंघरी हार ग्राम का बताया गया है। यहां खेत में रोपा लगा रहे लोगों के ऊपर अचानक आकाशीय गाज गिर गई। खडोला ग्राम के सिंह परिवार के 15 वर्षीय अभिषेक सिंह की दर्दनाक मौत हो गई तो वहां मौजूद 60 वर्षीय सरदार सिंह, रुकमणि सिंह, गौरी सिंह, खिलौना बाई, पानबाई सहित अन्य 2 नाबालिक युवतियां बुरी तरह जख्मी हो गईं। लोगो में मची चीख पुकार सुन स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी लगते ही घायलों को देखने पहुंचे मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने घटना को दर्दनाक बताया है। परिजनों में शामिल भूरी बाई के मुताबिक खेत रोपा लगाने गए घांघरी हार गांव गए थे। तभी तेज बारिश के का कारण अभी पास बनी टपरिया में छिप गए, लेकिन उसी बीच पास में गाज गिरी तो बेटा अभिषेक सिंह की मौत हो गई तो 8 लोग घायल हो गए अभी इलाज चल रहा है।