फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Leopard Stuck In Fencing Rescued By Bandhavgarh Team in Katni

MP News: फेंसिंग में फंस गया तेंदुआ, दो घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ा

Fri, 06 Jan 2023 07:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 06 Jan 2023 07:06 PM IST
सार

कटनी जिले में वन परिक्षेत्र की फेंसिंग में तेंदुआ फंसा दिखा तो ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से आई टीम ने उसका रेस्क्यू किया। बाद में उसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया। 
 

विज्ञापन
MP News: Leopard Stuck In Fencing Rescued By Bandhavgarh Team in Katni
कटनी में फेंसिंग में फंसा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के पौंड़ी ग्राम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत जा रहे ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र की फेंसिंग में एक तेंदुए को फंसा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद बांधवगढ़ से आई टीम ने उसका रेस्क्यू किया। बाद में उसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तेंदुए को फेंसिंग में फंसा देखा तो वन चौकी को सूचना दी। साथ ही डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। रेंजर, एसडीओ समेत वन विभाग के तमाम उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ को दूर किया गया। रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ टीम से संपर्क किया गया। दो घंटे बाद उमरिया जिले से रेस्क्यू टीम पहुंची। उसने तेंदुए को बेहोश किया। फिर रेस्क्यू वैन में डालकर पहले तो उसका उपचार किया। फिर बांधवगढ़ नेशनल पार्क में उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


डीएफओ गौरव शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू किए गए तेंदुए की उम्र लगभग चार साल है। इसका वजन तकरीबन 40 से 45 किलो के बीच है। यह कटनी वन परिक्षेत्र कहवारा के कक्ष क्रमांक 84 की फेंसिंग में फंसा था। बांधवगढ़ की टीम ने उसका रेस्क्यू कर लिया है। उसे सामान्य चोटें आई थी। उपचार के बाद उसे बांधवगढ़ में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed