{"_id":"6373c878bc553c16492ad36d","slug":"mp-news-leader-of-opposition-govind-singh-wrote-a-letter-to-cm-shivraj-singh-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गोविंद सिंह बिफरे, शिवराज को लिखा पत्र- सरकार न सुरक्षा देती है और न वाहन, सुविधाएं भी वापस ले लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गोविंद सिंह बिफरे, शिवराज को लिखा पत्र- सरकार न सुरक्षा देती है और न वाहन, सुविधाएं भी वापस ले लीजिए
Wed, 16 Nov 2022 12:30 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 16 Nov 2022 12:30 PM IST
सार
डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। सिंह ने कहा कि उनके पत्र का न तो जवाब दिया जाता है और न ही सुरक्षा और वाहन दिया जाता है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। डॉ. गोविंद सिंह ने मंगलवार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया कि सरकार उन्हें सुविधा देने के बजाय अपमानित कर रही है। इस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले कि गोविंद सिंह कांग्रेस विरोधी रहे है। वे परिस्थिति वश कांग्रेस में है।
विज्ञापन
डॉ. गोविंद सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा। इसमें सिंह ने लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश में दाखिल होने वाली है। इसकी तैयारियों की जानकारी के लिए बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन के दौरे पर गया था। वाहन और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई। प्रशासनिक अधिकारी भी मिलने नहीं आया। उन्होंने आगे लिखा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते कैबिनेट मंत्री का दर्जा होता है। यदि ऐसे ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया जाता रहा तो नेता प्रतिपक्ष के नाते मिलने वाली सभी सुविधाएं लौटा दूंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद भी मेरे लिखे पत्रों का जवाब तक नहीं दिया जाता। न वाहन और सुरक्षा उपलब्ध कराया जाता है। 2003 के विधानसभा चुनाव में लहार विधानसभा क्षेत्र में दो व्यक्तियों की हत्या हुई थी। 2013 और 2018 में मेरे निवास पर गोलियां चलाई गई थी। 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान गोहद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक माखनलाल सिंह की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह का तंज- कांग्रेस में असुरक्षित हैं गोविंद सिंह
इस मामले में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गोविंद सिंह कांग्रेस में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। वे सुलझे हुए नेता है। उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस होती है। उन जैसे नेता यदि भाजपा में होंगे तो निश्चित रूप से हम लोगों को अच्छा होगा। भूपेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह को भाजपा में आने का आमंत्रण देने के सवाल पर कहा कि वे पहले से कांग्रेस विरोधी है। परिस्थितिवश कांग्रेस में गए हैं।
