{"_id":"6565d2f1a4e2a5ac5906a4cb","slug":"mp-news-katni-health-system-exposed-in-niti-aayog-report-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नीति आयोग की रिपोर्ट में कटनी स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, CMHO को जारी हुआ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नीति आयोग की रिपोर्ट में कटनी स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, CMHO को जारी हुआ पत्र
Tue, 28 Nov 2023 05:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Nov 2023 05:16 PM IST
सार
MP News: नीति आयोग की रिपोर्ट में कटनी जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। स्वास्थ्य केंद्र को लेकर सीएमएचओ को पत्र जारी हुआ है।
विज्ञापन
कटनी स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कटनी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी बदहाल है, इसका खुलासा नीति आयोग द्वारा जारी हुई लिस्ट से हुआ है। इसमें रीठी स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति काफी खराब बताई गई है, जिसे लेकर नीति आयोग ने कटनी सीएमएचओ राजेश आठ्या को पत्र जारी करते हुए उन्हें व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कटनी में छह स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं, जिसके प्रत्येक केंद्रों में चार से पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन तमाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो डॉक्टर मिलते हैं और न बेहतर इलाज। इन सब विषयों की जांच के लिए बाहर से आई टीम ने जिले के सभी ब्लॉक में बनी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की, जिसमें सबसे खराब स्थिति रीठी स्वास्थ्य केंद्र मिली।
विज्ञापन
आपको बता दें, रीठी ब्लॉक का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी इलाकों में शामिल है। जहां गरीब तबके के लोग निवास करते हैं। हालांकि क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए शासन ने लाखों करोड़ों खर्च किए। लेकिन जमीनी स्तर में स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
पूरे मामले पर सीएमएचओ राजेश आठ्या ने बताया कि नीति आयोग द्वारा देश भर के करीब 500 स्वास्थ्य केंद्र की जांच कराई गई थी, जिसमें कटनी जिले के सभी ब्लॉक में निरीक्षण में पहुंची थी। जहां रीठी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में कमी मिली और उसे बेहतर करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद दो डॉक्टर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो एक रीठी स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया है। वहीं, उमरियापान और विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र की भी स्थिति ठीक नहीं है, जिसे बाद में सुधार कार्य करवाया जाएगा।
