फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Kamal Nath said Madhya Pradesh on number one in corruption and crime

MP Politics: कमलनाथ बोले- भ्रष्टाचार और अपराध में मध्यप्रदेश नंबर वन पर, महिला अपराध में प्रदेश नंबर वन पर

Thu, 03 Aug 2023 07:12 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 03 Aug 2023 07:12 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम छिंदवाड़ा पहुंचकर मौजूदा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर है। महिला अपराध में प्रदेश नंबर वन पर है। तंज कर कहा कि प्रलोभन देने से कुछ नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
MP News Kamal Nath said Madhya Pradesh on number one in corruption and crime
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा पहुंचकर प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश राज्य भ्रष्टाचार में नंबर वन राज्य बन गया है। महिला अपराध में प्रदेश नंबर वन पर है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, आदिवासियों पर अत्याचार में भी प्रदेश नंबर वन है। बेरोजगारों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है, बेरोजगारी में भी मध्यप्रदेश नंबर वन है। कमलनाथ ने बिना किसी योजना का नाम लिए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया यह सोच रहे हैं कि प्रलोभन देने से सब हो जाएगा, ऐसा सम्भव नहीं है। 
विज्ञापन


किसानों की समस्या पर कहा- सरकार की नियत साफ नहीं
कमलनाथ ने कहा कि ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों को लेकर अब तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। ऐसे में समझा जा सकता है, कि किसानों की समस्या को लेकर सरकार की नियत साफ नहीं है। दरअसल, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कमलनाथ आज छिंदवाड़ा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed