{"_id":"6326eef1521a201abe0db636","slug":"mp-news-kamal-nath-said-bjp-is-doing-events-in-the-name-of-tribals-and-dividing-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कमलनाथ बोले- बीजेपी में जाने वालों को अपनी कार से भेजूंगा, जिसे जाना है जाए, रोकेंगे नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कमलनाथ बोले- बीजेपी में जाने वालों को अपनी कार से भेजूंगा, जिसे जाना है जाए, रोकेंगे नहीं
Sun, 18 Sep 2022 10:41 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:41 PM IST
सार
कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं के लिए पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, किसी के कांग्रेस छोड़कर जाने से पार्टी खत्म नहीं हो जाएगी। कोई जाना चाहता है, तो हम उसे रोकेंगे नहीं। जो लोग बीजेपी में भविष्य देखकर जाना चाहते हैं, तो जाएं। मैं उन्हें अपनी कार दूंगा कि जाइए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस नेता अरुणोदय चौबे के पार्टी छोड़कर जाने पर कहा, किसी को कांग्रेस छोड़कर जाना है तो जाए। मैं किसी को रोकूंगा नहीं। जरूरत पड़ी तो अपनी गाड़ी भी दे दूंगा। पूर्व सीएम ने कहा, उन्होंने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी काम किया। हम उनको निष्कासित करने की तैयारी कर रहे थे और उन पर कई प्रकरण दर्ज हैं।
कमलनाथ ने कहा, बीजेपी दबाव की राजनीति कर रही है। वह अपने आप को बचाना चाह रहे हैं। कांग्रेस में आज जो भी हैं, वह अपनी निष्ठा से हैं। बगैर किसी दबाव के हैं। आज हमारे लोगों पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं, दबाव प्रभाव की राजनीति की जा रही है। प्रदेश प्रतिनिधियों के चयन को लेकर सवाल उठाने पर कमलनाथ ने कहा, मैं किसी को खुश करने के लिए कोई काम नहीं करता हूं। हम आज जो भी निर्णय ले रहे हैं। वह कांग्रेस के हित में ले रहे हैं।
बीजेपी का फोकस आदिवासियों को बांटने पर
कमलनाथ ने कहा कि आज बीजेपी सरकार का फोकस आदिवासी समाज को बांटने का है। कभी धर्म के नाम पर, कभी जाति के नाम पर। वह एक नहीं रहे, यह आज बीजेपी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की जो उपजातियां हैं, उनके कई संगठन हैं। उनको यह पैसा और प्रलोभन देकर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी सिर्फ आदिवासियों के नाम पर इवेंट करती है। सम्मेलन करती है और अधिकारियों को भीड़ बुलाने का टारगेट देती है।
विज्ञापन
इस सरकार में अत्याचार करने की छूट
कमलनाथ ने कहा, आज प्रदेश में भ्रष्टाचार की बात करें, कुपोषण की बात करें, कार्रवाई की बात करें। हर बात में इनकी सच्चाई सामने आ रही है। इस सरकार में अत्याचार पर छूट है। भ्रष्टाचार पर छूट है। यह जान चुके हैं कि इनके आखिरी 12-13 महीने बचे है, जितना लूट सको लूट लो।
कुपोषण की जगह चीता छोड़ रहे
कमलनाथ ने कहा कि आज श्योपुर जिले में सबसे ज्यादा कुपोषण है। यह कुपोषण मिटाने की जगह वहां चीता छोड़ रहे हैं। जबकि वहां पर गिर से शेर आने थे। यह ध्यान भटाकाने के लिए कुछ भी करते हैं। बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करेंगे। प्रदेश में मासूम बच्चियों से लेकर कोई सुरक्षित नहीं है। यह लोग जरूरी मुद्दे पर गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
कांग्रेस हित में ले रहे निर्णय
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल के दौरे को लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैंने ही उनको जिलों का दौरा करने को कहा था। जेपी अग्रवाल की बात कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना, मिशन 2023 की तैयारी करना है। जो कार्यकर्ता घर बैठे हैं, उनको घर से बाहर निकालना है।