{"_id":"631c607f72e2e555092c5458","slug":"mp-news-kamal-nath-invites-uma-bharti-to-join-bharat-jodo-yatra-targets-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ ने उमा भारती को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आमंत्रित किया, बीजेपी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ ने उमा भारती को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आमंत्रित किया, बीजेपी पर साधा निशाना
Sat, 10 Sep 2022 03:32 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 10 Sep 2022 03:32 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आमंत्रित किया है। उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के सत्ता में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बिगड़ने के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि उमा भारती सच कह रही हैं कि एमपी में सामाजिक न्याय की गड़बड़ी है। आज सामाजिक न्याय की बहुत बड़ी आवश्यकता है। हमारे प्रदेश में कई जातियां और समाज हैं। भाजपा को आज कई लोग चुनौती दे रहे हैं। चुनाव तक आप देखते जाइए कितने लोग चुनौती देंगे। कमलनाथ ने कहा कि मैं उमा भारती को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।
बीजेपी टीशर्ट के बाद जूतों पर आएगी
कमलनाथ ने कहा कि आज भाजपा राहुल गांधी की टीशर्ट देख रही है। आगे उनके जूतों पर आ जाएगी। लेकिन राहुल गांधी के साथ जो जनता का हुजूम चल रहा है। भाजपा उस पर बात नहीं करना चाहती है।
पोषण आहार पर भी घेरा
कमलनाथ ने कहा कि सीएजी ने 12 अगस्त को पोषण आहार की रिपोर्ट सरकार को भेज दी थी और कहा था कि सरकार इस पर जवाब दे। लेकिन उनके पास जवाब देने के लिए कुछ था ही नहीं। इससे पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस मामले में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा था। कमलनाथ ने कहा कि मेरे 40-50 साल के राजनीतिक जीवन में एक दाग नहीं लगा।
विज्ञापन
टास्क फोर्स पर उठाए सवाल
आत्महत्या मामले में टास्क फोर्स के सरकार के गठन के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि ऐसी स्थिति निर्मित ही क्यों होती है कि कोई खुदकुशी करे। बीजेपी तो इसे भी इवेंट बनाएगी। ऐसी स्थिति ही निर्मित नहीं होना चाहिए कि लोग खुदकुशी करें।
बीजेपी हर मामले को धर्म से जोड़ती है
द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस के बिशप के घर छापे पर कमलनाथ ने कहा कि कोई भी किसी भी धर्म का हो। यदि गलत कार्य करें तो उस पर कार्रवाई की जाना चाहिए। बीजेपी का काम तो हर मामले को धर्म से जोड़ना है।
समाज के हर वर्ग को जोड़ेंगे
कमलनाथ ने कहा कि हमने 34 प्रकोष्ठ बनाए हैं। ताकि इन प्रकोष्ठों के माध्यम से समाज के हर प्रकार के लोग जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही सिंधी प्रकोष्ठ की भी बैठक करने जा रहा हूं। बीजेपी के पास सिर्फ पुलिस, पैसा और प्रशासन है। उसके अलावा उनके पास कुछ नहीं है।