{"_id":"632d84a51fa5a8048b56cda9","slug":"mp-news-ivf-center-will-open-in-hamidia-hospital-poor-childless-couples-will-get-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हमीदिया अस्पताल में खुलेगा आईवीएफ सेंटर, गरीब निसंतान दंपत्तियों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हमीदिया अस्पताल में खुलेगा आईवीएफ सेंटर, गरीब निसंतान दंपत्तियों को मिलेगा फायदा
Fri, 23 Sep 2022 07:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 23 Sep 2022 07:13 PM IST
सार
राजधानी के हमीदिया अस्पताल में आईवीएफ सेंटर खुलेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया में आईवीएफ सेंटर खोलने का ऐलान किया। इससे गरी नि:संतान दंपत्तियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आईवीएफ सेंटर खोला जाएगा। शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सेंटर खोलने का ऐलान किया। मंत्री सारंग हमीदिया अस्पताल के नवीन भवन के दौरा करने के दौरान यह घोषणा की। हमीदिया अस्पताल में आईवीएफ सेंटर खोलने से नि:संतान दंपत्तियों को फायदा मिलेगा। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन को IVF कहा जाता है। पहले इसे टेस्ट ट्यूब बेबी के नाम से जाना जाता था। बता दें कि इस प्रक्रिया का प्रयोग सबसे पहले इंग्लैंड में 1978 में किया गया था। इस ट्रीटमेंट में महिला के अंडों और पुरूष के शुक्राणुओं को मिलाया जाता है। जब इसके संयोजन से भ्रूण बन जाता है, तब उसे वापस महिला के गर्भ में रख दिया जाता है। यह प्रक्रिया काफी जटिल और महंगी है, लेकिन यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए वरदान है, जो कई सालों से गर्भधारण की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में आईवीएफ की सुविधा शुरू होने से गरीब दंपत्तियों को राहत मिलेगी।
आईवीएफ सेंटर के लिये चिकित्सकों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
मंत्री ने कहा कि हमीदिया अस्पताल में लगभग 2000 फिट की जगह में आईवीएफ लेब बनाई जायेगी। इसके लिये चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ को अलग से प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे सेंटर पर आने वाले गरीब निःसंतान दंपत्तियों का उचित उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।
गरीब निःसंतान दपत्तियों को कम खर्च में मिलेगा इलाज
मंत्री ने कहा कि आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का व्यय होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती जो संतान सुख से वंचित होते हैं, उन्हें हमीदिया अस्पताल में आईवीएफ के जरिए ये सुख जल्द ही मिल पायेगा। इसके लिए आईवीएफ लैब में शोध के साथ इलाज भी किया जायेगा। ऐसी महिलाएं जो मां नहीं बन पा रही हैं। वह कम खर्च में जांच कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन
हमीदिया अस्पताल परिसर में लगाये जायेंगे साइनेज
हमीदिया अस्पताल के नवीन भवन में स्थानांतरित हुए सुल्तानिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के पंजीयन केंद्र पर आयी महिला मरीजों से पंजीयन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महिला द्वारा पंजीयन में देरी की बात कही गई। जिसपर मंत्री ने अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा हेतु साइनेज लगाने के निर्देश दिये।
मंत्री सारंग ने की मरीजों के परिजनों से बात
सारंग ने हमीदिया अस्पताल के नवीन भवन में भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत की और मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा दी जा रही सेवा एवं समय पर जांच की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली, जिस पर पालकों ने संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान मंत्री ने प्री एंड पोस्ट ऑपरेटिव वॉर्ड के बाहर मरीज के परिजनों की बैठक व्यवस्था को लेकर बेंच में वृद्धि करने के भी निर्देश दिये।
वार्ड के बाहर लगेगा ऑन ड्यूटी डॉक्टर का चार्ट
सारंग ने प्रसूति विभाग में मरीजों की सुविधा हेतु वॉर्ड के बाहर ऑन ड्यूटी डॉक्टर का चार्ट लगाने के भी निर्देश दिया। इसी के साथ वॉर्ड में भर्ती मरीजों को दिये जाने वाले प्रिस्क्रिप्शन की जानकारी भी एचआईएमएस सिस्टम में फीड करने के निर्देश दिये।