{"_id":"655ded914c697c0a2f04c865","slug":"mp-news-isis-jabalpur-module-case-nia-filed-charge-sheet-against-four-they-were-conspiring-to-attack-in-the-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ISIS जबलपुर मॉड्यूल मामला, NIA ने चार के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, देश में हमले की रच रहे थे साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ISIS जबलपुर मॉड्यूल मामला, NIA ने चार के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, देश में हमले की रच रहे थे साजिश
Wed, 22 Nov 2023 05:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 22 Nov 2023 05:31 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस जबलपुर मॉड्यूल के गिरफ्तार चार सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए। यह सदस्य देश में हिंसक हमले की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस जबलपुर मॉड्यूल के गिरफ्तार चार सदस्यों के खिलाफ एनआईए की स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को आरोप पत्र दायर किए गए। एनआईए के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के जबलपुर मॉड्यूल भोले भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की साजिश रच रहा था। यह साजिश मॉड्यूल के जमीनी स्तर पर 'दावा' कार्यक्रमों और विभिन्न सोशल मडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि एनआईए ने भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद मई में तीन आरोपियों सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा चौथे आरोपी कासिफ खान को एनआईए ने अगस्त में गिरफ्तार किया था।
उन्होंने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन की विचारधारा से प्रेरित थे और प्रमुख नेताओं सहित लोकतांत्रिक संस्थानों और व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। मॉड्यूल स्थानीय धार्मिक स्थानों और घरों में बैठकें आयोजित कर रहा था और आईएसआईएस नेतृत्व के इशारे पर हिंसक हमले करके देश में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।