फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In Umang Singar case, CM Shivraj said neither we will save anyone nor we will trap anyone

MP News: उमंग सिंगार मामले में सीएम शिवराज बोले ना हम किसी को बचाएंगे और ना हम किसी को फसाएंगे

Tue, 22 Nov 2022 09:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 22 Nov 2022 09:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने उमंग सिंगार पर दर्ज दुष्कर्म के मामले को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि मैं किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं करता। कानून अपना काम करता है ना हम किसी को बचाएंगे और ना हम किसी को फसाएंगे। लेकिन जो कानून है। अगर शिकायत की है तो उसकी जांच करके आवश्यक कार्यवाई करना तो पुलिस की ड्यूटी है।

विज्ञापन
MP News: In Umang Singar case, CM Shivraj said neither we will save anyone nor we will trap anyone
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार पर दुष्कर्म का केस दर्ज होने पर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं करता। कानून अपना काम करता है ना हम किसी को बचाएंगे और ना हम किसी को फसाएंगे। लेकिन जो कानून है। अगर शिकायत की है तो उसकी जांच करके आवश्यक कार्यवाई करना तो पुलिस की ड्यूटी है।  बता दें उमंग सिंगार के खिलाफ उनकी पत्नी ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए विधायक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी कर रही है। यह मुझे आश्चर्य लगा। अगर कोई पीड़ित है कोई बात कह रही है। तो सुनना पुलिस की ड्यूटी है। जांच करना पुलिस की ड्यूटी है। अगर आवश्यक हो तो कार्यवाई करना पुलिस का काम है। कि हम नेता हैं तो हमारे खिलाफ कुछ नहीं हो सकता, कोई कुछ नहीं कर सकता है, ऐसा होना चाहिए क्या? इसलिए हमने पहले कहा कि सरकार इसमें इंटरफेयर नहीं करती। कानून अपना काम करता है।
विज्ञापन

 
वहीं, राहुल गांधी  की सुरक्षा को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा पूरी तरह से दी जाएगी। सुरक्षा हमारी जवाबदारी है। उस मामले में सारे निर्देश दिए जा चुके हैं और सारी व्यवस्थाएं की जा रही है। सीएम ने दिग्विजय सिंह के डांस के वीडियो पर पूछे सवाल पर कहा कि यात्रा उनकी है, उन्हें डांस करना है या भाषण देना है, ये उनका काम है वो क्या करें।  इससे सरकार को लेना-देना नहीं है। यात्रा आएगी तो सुरक्षा हम लोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, मुख्यमंत्री ने पेसा कानून को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश में 15 नवंबर से पेसा के नियम बनकर लागू कर दिए गए हैं। अब ग्राम सभाओं का गठन होना प्रारंभ हो रहा है। पेसा के नियमों की जानकारी और जो हम अधिकार दे रहे हैं उसकी हमें ट्रेनिंग भी देनी पड़ेगी।  चाहे बात जंगल, जल, जमीन, महिला सशक्तिकरण या परंपराओं के संरक्षण की हो, उसके लिए आज ट्रेनिंग आयोजित की थी। 89 ब्लॉकों में पेसा नियम लागू हो गया है।  

सीएम ने कहा कि यह जरूरी था कि हमारे सारे अफसर, कलेक्टर्स, एसपी और संबंधित हमारे जो बाकी के विभाग के कर्मचारी और अधिकारी किसी को कोई कन्फ्यूजन न रहे। यह कोई कर्मकांड नहीं है सामाजिक समरसता के साथ पेसा धरती पर उतरेगा और हमारे भाई बहनों की जिंदगी बदलेगा। इसलिए चाहे वनोपज हो, लघु वनोपज हो, चाहे कानून और व्यवस्था संबंधी अधिकार हों, पानी के अधिकार हों सारे अधिकार, ट्रांसफर कर रहे हैं। उसी के लिए आज ट्रेनिंग का आयोजन था।

 
सीएम ने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स बनाए जा रहे है और यह मास्टर ट्रेनर्स गांव-गांव में जाकर ट्रेनिंग करेंगे। ग्राम सभा का गठन होगा तो ग्राम सभा के अधिकार, ग्राम सभा क्या -क्या कर सकेगी ये सारे चीजें नीचे पहुंचाना है। इसलिए आज यह कार्यशाला रखी गई थी ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed