फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News In the review of Rewa district, CM instructed to suspend the sub engineer for negligence in power dist

MP News: रीवा जिले की समीक्षा के दौरान भड़के शिवराज, बिजली सप्लाई में गड़बड़ी पर सब इंजीनियर सस्पेंड

Thu, 13 Oct 2022 02:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Oct 2022 02:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रीवा जिले की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने बिजली वितरण में लापरवाही पर सब इंजीनियर को सस्पेंड करने और जांच कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News In the review of Rewa district, CM instructed to suspend the sub engineer for negligence in power dist
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सुबह रीवा जिले की समीक्षा की। इस दौरान बिजली सप्लाई के मुद्दे पर वे भड़क गए और हनुमना में बिजली वितरण की लापरवाही में सब इंजीनियर के कामों की जांच करने और तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि तत्काल आदेश निकाले। उसके पूरे कामों की जांच करें। सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि आप लोग देखते नहीं है कि बरसात के पहले मेंटनेंस के लिए क्या करना चाहिए? 

विज्ञापन


सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नए मकान स्वीकृति को लेकर पूछा कि जितने भी नए आवास स्वीकृत है, उनमें मेरा बधाई संदेश गया कि नहीं? सीएम हेल्पलाइन पर अनुचित राशि मांगने की 696 शिकायत हैं। ऐसे बेईमानों को सेवा से पृथक करो और एफआईआर करके जेल भेजो। करप्शन के मामले में जीरों टॉलरेंस की नीति अपनाओ और किसी भी बेईमान को मत छोड़ो।
विज्ञापन

 
सीएम ने जलजीवन मिशन की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि मेर पास जो जानकारी है, उसमें अब तक बेहद कम परिवारों को घरेलू कनेक्शन मिले हैं। काम की गति बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 809 गांवों में योजना संचालित हो रही है। कार्य की गुणवत्ता भी ठीक करें। यदि ठेकेदार ने कोई काम पूरा नहीं किया तो पेमेंट रोके। मुझे पूरा काम परफेक्ट चाहिए। उन्होंने एसई को कार्य का निरीक्षण करने और कलेक्टर को हर सप्ताह समीक्षा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने जनप्रतिनिधियों को एक-दो एकड़ में प्राकृतिक खेती करने को कहा था। ताकि जनता को प्रेरणा मिल सकें। सीएम ने कहा कि मैं स्वयं भी कर रहा हूं। उन्होंने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती के इच्छुक किसानों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने को भी कहा। सीएम को बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि रीवा में नशा मुक्ति अभियान के तहत 219 प्रकरण बनाए गए। 160 स्थानों से अवैध शराब जब्त की गई। हुक्का लाउंज बंद कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed