फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: IAS Manu Srivastava becomes PS of Technical Education Department, eight DSP headquarters of EOW attac

MP News: आईएएस मनु श्रीवास्तव तकनीकी शिक्षा विभाग के पीएस बने, EOW के आठ डीएसपी मुख्यालय अटैच

Wed, 19 Oct 2022 09:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 19 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

राज्य शासन ने तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी के केंद्र में जाने के बाद आईएएस मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव बनाया है। वहीं, एक अन्य आदेश में आर्थिक अपराध अन्वेंषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के आठ डीएसपी को पुलिस मुख्यालय अटैच किया है।

विज्ञापन
MP News: IAS Manu Srivastava becomes PS of Technical Education Department, eight DSP headquarters of EOW attac
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनु श्रीवास्तव प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा आयुक्त रेशम ( अतिरिक्त प्रभार ) को प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा ( अतिरिक्त प्रभार ) पदस्थ किया है। 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी है। त्रिपाठी  इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर पांच वर्ष सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

 
वहीं, एक अन्य आदेश में गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उप पुलिस अधीक्षक (डीसीपी) को पुलिस मुख्यालय अटैच किया है। वह लंबे समय से ईओडब्ल्यू में पदस्थ थे। इसमें अजय कैथवास, विलास वाघमारे, रामदयाल मिश्रा, अनिरूद्ध बाथिया, सतीश कुमार चतुर्वेदी, रूचिता चतुर्वेदी, राकेश सिंह बघेल और राकेश पांडे शामिल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed