फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 'I am jealous of Rajendra Shukla', know why Kailash Vijayvargiya said such a thing

MP News: 'मुझे राजेंद्र शुक्ला से जलन होती है', जानें कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात

Thu, 24 Aug 2023 05:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 05:17 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय दो दिन पहले रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए थे। भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे राजेंद्र शुक्ला से जलन होती है। 

विज्ञापन
MP News: 'I am jealous of Rajendra Shukla', know why Kailash Vijayvargiya said such a thing
कैलाश विजयवर्गीय का भाषण फिर चर्चा में है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान ने लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने भरी सभा से कहा है कि मुझे राजेंद्र शुक्ला से जलन होती है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय दो दिन पहले रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया था। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी, सांसद जनार्दन मिश्रा, रीवा विधायक व पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला भी उपस्थित रहे। इसी दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने भाषण के दौरान कहा कि मुझे राजेंद्र शुक्ला से जलन होती है। ये शब्द सुनाकर मौजूद सभी लोग भौचक्के रह गए। 
विज्ञापन


दरअसल कैलाश विजयवर्गीय भाषण के दौरान रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल के लिए तारीफों के पुल बांध रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे राजेंद्र शुक्ला से जलन होती है। वह इसलिए क्योंकि इन्दौर शहर मध्यप्रदेश का सबसे खूबसूरत शहर है। इन्दौर को हम बहुत ही मेहनत कर के आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और लगातार विकास भी कर रहे हैं, पर लगता है कि जिस प्रकार से राजेंद्र शुक्ला रीवा का विकास कर रहे हैं और आगे बढ़ा रहे, लगता है कहीं इंदौर को पटखनी देकर मात दे देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed