फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Govind Singh said that the government cut the stings of the district presiden

MP News: गोविंद सिंह बोले- सरकार ने जनपद अध्यक्ष, सरपंच के 'डंक' काट दिए, वीडी शर्मा का पलटवार

Mon, 14 Nov 2022 07:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Nov 2022 07:12 PM IST
सार

सीएम ने प्रदेश में आदिवासी ग्राम सभा को सख्त करने पेसा एक्ट लागू करने का ऐलान किया है। इस बीच राजनीति दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पेसा एक्ट के प्रावधानों को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
MP News: Govind Singh said that the government cut the stings of the district presiden
कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार 15 नवंबर जनजाति वर्ग के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाने जा रही है। शहडोल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने आदिवासी ग्राम सभा को सख्त करने पेसा एक्ट लागू करने का ऐलान किया है। इस बीच राजनीति दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पेसा एक्ट के प्रावधानों को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने पेसा एक्ट को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के चुने हुए सरपंचों, जनपद सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों के अधिकार छीन लिए। जैसे गांव में बिच्छू का डंक काट देते हैं, तो बच्चे उसको हाथ में लिए फिरते हैं, वैसे ही पंचायतों के चुने हुए जनप्रतनिधियों सरपंच, जनपद सदस्यों के डंक काटकर उनके अधिकार छीनकर पावरलैस कर दिया। हम कैसे विश्वासस कर लें कि मुख्यमंत्री पेसा एक्ट का कानून बनाकर जो लागू कर रहे हैं, उसका लाभ आदिवासियों को मिलेगा। यह सिर्फ चुनाव तक के लिए गुमराह करने का षड्यंत्र है।
विज्ञापन

 
गोविंद सिंह के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि गोविंद सिंह को अध्ययन कर पहले देखना चाहिए कि पेसा एक्ट क्या है। वह केवल बिच्छू और डंक का ही काम करते हैं। इसलिए उनको यही याद आता है। शर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को बिच्छू बोलना दुर्भाग्य है। इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा, जिन लोगों को जनता चुनकर अपना जनप्रतिनिधि बना रही है। उसे कांग्रेस के लोग बिच्छू बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed