फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Government is going to allow mining on Siddha mountain, who took the vow of Ram

MP News: राम के प्रण लेने वाले सिद्धा पहाड़ पर खनन की अनुमति देने जा रही है सरकार, जानें क्या है मामला

Wed, 31 Aug 2022 07:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 Aug 2022 07:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में भगवान राम के नाम पर सत्ता पाने वाली बीजेपी सरकार को उनके नाम पर ही कांग्रेस घेर रही है। दरअसल बीजेपी सरकार सतना जिले के चित्रकूट स्थित सिद्धा पहाड़ को खोदने की अनुमति देने जा रही है। इस पर ना सिर्फ कांग्रेस बल्कि बीजेपी के विधायक भी विरोध में खड़े हो गए है।

विज्ञापन
MP News: Government is going to allow mining on Siddha mountain, who took the vow of Ram
राम से जुड़े सिद्धा पहाड़ के खनन की अनुमति पर सरकार घिरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट स्थित सिद्धा पहाड़ का रामचरित्र मानस में उल्लेख है। बताया जाता है कि भगवान राम को अस्थियों का पहाड़ मिला। भगवान राम को मुनियों ने बताया कि राक्षस कई मुनियों को खा गई। उनकी ये अस्थियां हैं, जिससे सिद्धा पहाड़ बना। भगवान राम ने इसी पहाड़ को देखकर पृथ्वी से राक्षसों को विहिन करने का प्रण लिया था। अब सरकार इस पहाड़ के खनन की योजना बना रही है। मध्य प्रदेश सरकार के खनन की अनुमति के लिए दावे-आपत्ति समेत अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में 30 सितंबर को जनसुनवाई आयोजित की गई है। यदि यहां पर सरकार खनन की अनुमति देती है तो इस धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के पहाड़ का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

 
सरकार तत्काल खनन पर रोक लगाए
सरकार के सिद्धा पहाड़ के खनन की प्रक्रिया की जानकारी के बाद लोगों में आक्रोश शुरू हो गया है। इस मामले में चित्रकूट से कांग्रेस विधायक नीलांश चतुर्वेदी और मैहर से बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में उन्होंने रोक लगाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। साथ ही त्रिपाठी ने कहा कि वे इस धार्मिक महत्व के पहाड़ को किसी भी कीमत पर खोदने नहीं देंगे। वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि राम वन गमन पथ को सुनियोजित तरीके से सरकार नष्ट कर रही है। जनता की भावनाओं के साथ धार्मिक आघात मुख्यमंत्री रामायण में उल्लेखित सिद्धा पहाड़ के उत्खनन पर तत्काल रोक लगाएं।
विज्ञापन

 
राम से जुड़े अवशेषों को नष्ट कर रही बीजेपी
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि खुद को धर्मप्रेमी बताने वाली शिवराज सरकार अपने व्यावसायिक हितों के लिए लगातार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ वाले निर्णय लेती आई है। भगवान राम के नाम का राजनीति के लिए उपयोग करने वाली भाजपा सरकार अब उनके अवशेषों को सुनियोजित तरीके से नष्ट करने का काम कर रही है। कांग्रेस इस पर चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अभी खनन की अनुमति नहीं दी 
वहीं, इस मामले में सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने अमर उजाला से कहा कि अभी खनन की अनुमति जारी नहीं की गई है। जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे परीक्षण में सही पाए जाएंगे तो अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed