फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Furious over Israeli filmmaker Nadav Lapid's comment on Kashmir files, Home Minister said, statement

Kashmir Files: इजराइली फिल्मकार पर भड़के MP के गृहमंत्री, बोले-जाके पैर न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई

Tue, 29 Nov 2022 02:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 29 Nov 2022 02:47 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जाके पैर न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीरी फाइल्स फिल्म पर टिप्पणी करने वाले फिल्म निर्माता नादव लैपिड के लिए यह बात कह रहा हूं।

विज्ञापन
MP News: Furious over Israeli filmmaker Nadav Lapid's comment on Kashmir files, Home Minister said, statement
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में जूरी के हेड ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर सवाल उठाए हैं। जूरी हेड और इजराइल के फिल्ममेकर नादव लैपिड ने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया है। साथ ही उन्होंने इसे 'भद्दी' फिल्म कहा है। फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान लैपिड ने यह बातें कही थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। नादव लैपिड की टिप्पणी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शर्मनाक बताया है।

विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जाके पैर न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीरी फाइल्स फिल्म पर टिप्पणी करने वाले फिल्म निर्माता नादव लैपिड के लिए यह बात कह रहा हूं। मिश्रा ने कहा कि 90 के दशक में घरबार, कारोबार और अपनों को छोड़ने का जो दंश कश्मीरी हिंदुओं ने झेला है, उस पीड़ा और दर्द को हर भारतवासी के सामने सजीव रूप से फिल्म कश्मीर फाइल्स के माध्यम से पहुंचाया गया है। काश, टिप्पणी करने वाले महोदय एक बार रूबरू पीड़ित कश्मीरी पंडितों से मिले होते और उनके दर्द का शतांश भी महसूस किया होता। गृहमंत्री ने कहा कि आपका बयान अलगाववादी और टुकड़े-टुकड़े मानसिकता वाली गैंग के लिए दिया गया प्रतीत होता है। आपके इस शर्मनाक बयान से पूरा देश आहत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
लैपिड का वीडियो वायरल हो रहा है
गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नादव लैपिड का विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की आलोचना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह फिल्म की आलोचना करते हुए कह रहे हैं कि 'फेस्टिवल में फिल्म को लेकर अपनी यह फीलिंग्स साझा करते हुए वह पूरी तरह सहज हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के जूरी बोर्ड ने इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है और कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। द कश्मीर फाइल्स् फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों की हत्याओं और उसके बाद के पलायन पर बनी फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed