फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Former MLA Dhruv Narayan Singh's son files FIR against wife, alleging not returning jewelery worth 62

MP News: पूर्व MLA ध्रुवनारायण सिंह के बेटे ने पत्नी पर दर्ज कराई FIR, 62 लाख के जेवर नहीं लौटाने का आरोप

Sat, 30 Jul 2022 06:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Jul 2022 06:23 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह के बेटे आदित्य सिंह ने अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आदित्य ने पत्नी पर बिना बताए 62 लाख रुपए के जेवर अपने मायके पन्ना ले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MP News: Former MLA Dhruv Narayan Singh's son files FIR against wife, alleging not returning jewelery worth 62
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह के बेटे आदित्य सिंह ने अपनी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आदित्य ने पत्नी पर बिना बताए 62 लाख रुपए के जेवर अपने मायके पन्ना ले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

आदित्य सिंह और मृणालिनी की शादी दिसंबर 2020 में कोरोना काल में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। आदित्य ने अपनी पत्नी के खिलाफ 62 लाख रुपए जेवर मायके ले जाने की शिकायत पुलिस से की। आदित्य के अनुसार मृणालिनी ने मां और परिवार की खानदानी ज्वैलरी के लिए रूचि दिखाई थी। इसके बाद उनकी मां ने अलमारी की चाबी दे दी। जिसमें ज्वैलरी रखी थी। दोनों के बीच विवाद होने पर 24 जून को मृणालिनी अपने परिवार वालों के साथ मायके चली गई थी। वह उस समय ज्वैलरी भी साथ ले गई। फिर अक्टूबर में लौट आई, लेकिन परिवार के लोग उसे वापस मायके ले गए। आदित्य का कहना है कि ना तो उनकी पत्नी वापस घर आ रही है और ना ही ज्वैलरी लौटा रही है। आदित्य का कहना है कि मृणालिनी से मायके जाने के बाद घर की अलमारी की चाबी बार-बार वापस देने को कहा, लेकिन उसने नहीं दी। बाद में डुप्लीकेट चाबी बनाकर अलमारी खोली तो उसमें ज्वैलरी नहीं थी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि मृणालिनी और आदित्य की शादी के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच मारपीट होने के बाद मृणालिनी ने कुछ दवा भी खां ली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद परिवार वाले उसे मायके लेकर गए। दोनों के बीच तलाक के लिए कानूनी कार्रवाई भी चलने की बात सामने आई है। अब आदित्य ने पत्नी पर ज्वैलरी नहीं लौटाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed