{"_id":"63cf92428ce747297954a60b","slug":"mp-news-former-cm-kamal-nath-supported-the-demands-of-outsourced-employees-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: बिजली कंपनी के कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में कमलनाथ, CM शिवराज को लिखा लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: बिजली कंपनी के कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में कमलनाथ, CM शिवराज को लिखा लेटर
Tue, 24 Jan 2023 01:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:39 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिजली कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनकी मांगों और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए अति शीघ्र निराकरण की मांग की है। इसके लिए कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि से जुड़ी और अन्य मांगों पर विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की समस्त विद्युत कम्पनियों में कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनकी मांगों और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र विद्युतकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र जारी कर कर्मचारियों की वेतन वृद्धि से जुड़ी व अन्य मांगों पर विचार करने का आग्रह पत्र के माध्यम से किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पत्र के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया कि प्रदेश व जिले की समस्त विद्युत वितरण कंपनियों में सभी श्रेणी में कार्यरत विद्युतकर्मी अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर निरंतर हड़ताल पर है। विद्युत कर्मचारी संगठनों द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के संविलियन, वेतन वृद्धि, 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराए जाने, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, कार्यरत कर्मियों के लंबित हितलाभों के भुगतान, कार्यरत कर्मचारियों एवं पेशनर्स के लिए केशलेस मेडिक्लेम पॉलिसी, महंगाई भत्ता सहित अन्य मांगों का उल्लेख उनके द्वारा ज्ञापन पत्र में किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पत्र में आगे उल्लेख किया कि बिजली कम्पनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों की सेवाएं अति आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन
सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जहां एक ओर बिजली की आपूर्ति में बाधाएं उत्पन्न होगी तो वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी सेवाओं के समय भी आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि विद्युतकर्मियों द्वारा सेवा शर्तों एवं लाभों के संबंध में मांगें की जा रही है जिन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पत्र के अंत में अनुरोध पूर्वक लिखा कि विद्युत कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने एवं सकारात्मक निर्णय लिया जावें ताकि विद्युत कर्मियों की समस्याओं का निराकरण हो सके।
विज्ञापन
