फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Fire broke out in plastic factory in Dosi village of Ratlam

MP News: रतलाम के डोसी गांव में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, दूर-दूर तक दिखाई दी आग की लपटें

Sat, 14 Jan 2023 10:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 10:19 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में रतलाम के डोसी गांव स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक मटेरियल और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग इतनी भीषण थी कि चार दमकल वाहनों से भी आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक समय लगा।

विज्ञापन
MP News Fire broke out in plastic factory in Dosi village of Ratlam
प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के डोसी गांव स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग प्लास्टिक में लगी होने से कुछ ही देर उसने विकराल रूप धर लिया। आग की सूचना पर शहर सहित आसपास के आधा दर्जन इलाकों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी।

विज्ञापन


आग पहले एक फैक्ट्री में लगी थी, लेकिन वह इतनी फैल चुकी थी कि उसने पास में स्थित एक अन्य फैक्ट्री के बाहर रखे प्लास्टिक को अपनी जद में ले लिया और उसने भी आग पकड़ ली। घटना की सूचना पर एसडीएम संजीव केशव पांडे और सीएसपी हेमंत चौहान के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात था, जो कि भीड़ को काबू करने में लगा था। आग की ऊंची लपटों को देख बिजली कंपनी द्वारा भी आसपास के क्षेत्र की लाइट बंद कर दी गई थी।

विज्ञापन

MP News Fire broke out in plastic factory in Dosi village of Ratlam
अधिकारी मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

अधिकारी मौके पर पहुंचे...
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने की जानकारी मिलने पर पहले नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शहर की का फैक्ट्री से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई और फॉर्म के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि गाड़ियां कम पड़ रही थी।

आग को लगातार बढ़ते देख जावरा, नामली, धामनोद और सैलाना सहित अन्य स्थानों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी रतलाम पहुंचने लगी और आग बुझाने के जतन करती नजर आई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग थोड़ी कमजोर पड़ती नजर आई, लेकिन उसके बाद भी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को ठंड में पसीने छूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed