फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News FIR lodged against principal on complaint of teacher of All Saints School, comment on character

MP News: ऑल सेंट स्कूल की टीचर की शिकायत पर प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज, चरित्र पर की टिप्पणी

Thu, 22 Sep 2022 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 22 Sep 2022 11:09 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के ऑल सेंट स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ महिला टीचर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है। प्रिंसिपल ने महिला टीचर के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर आपत्ति दर्ज कराने पर धक्का देकर बाहर निकाल दिया। महिला की शिकायत पर शाहजहानाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
MP News FIR lodged against principal on complaint of teacher of All Saints School, comment on character
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के ऑल सेंट स्कूल की महिला टीचर ने शाहजहांनाबाद पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में महिला टीचर ने प्रिंसिपल ने उनके चरित्र पर सवाल उठाए। इसका विरोध करने पर उनको धक्का देकर बाहर निकाल दिया। घटना 20 सितंबर की है। 37 वर्षीय महिला टीचर गांधी नगर में रहती है। महिला के पति दुबई में रहते है। महिला ने ऑल सेंट स्कूल में टीचर के रूप में जॉइन किया। घटना के दिन  महिला टीचर ट्रैफिक की वजह से स्कूल 30 मिनट देरी से पहुंची। टीचर ने बताया कि सूचना नहीं दे पाने के कारण प्रिंसिपल ने पहले ही अटेंडेंस में सीएल लगा दी। वह साइन करके बाहर आने लगी। तभी प्रिंसिपल प्रेम नारायण दुबे ने सहकर्मी को बुलाया और टीचर के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक बातें करने लगे।  टीचर ने प्रिंसिपल के गेट के बाहर खड़े होकर उनकी बातें सुन ली।
विज्ञापन


महिला टीचर की शिकायत के अनुसार प्रिंसिपल ने उनके सहकर्मी से कहा कि वह चरित्रहीन औरत है। वह पति को छोड़कर किसी और के साथ रहती है। टीचर ने बताया कि जब वह प्रिंसिपल की बातों का विरोध करने उनके कमरे में गई उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला टीचर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed