{"_id":"633046d16db5170a8433ea24","slug":"mp-news-farmer-dies-in-shock-due-to-crop-failure-pump-set-sold-and-cremated-kamal-nath-said-this-is-the-rea","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: फसल खराब होने के सदमे में किसान की मौत, पंप सेट बेच किया अंतिम संस्कार, कमलनाथ बोले- यह है हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: फसल खराब होने के सदमे में किसान की मौत, पंप सेट बेच किया अंतिम संस्कार, कमलनाथ बोले- यह है हकीकत
Sun, 25 Sep 2022 09:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक किसान ने वर्षा के कारण उड़द की फसल खराब होने के सदमे में दम तोड़ दिया। परिजनों ने खेत में पंप सेट का इंजिन बेचकर अंतिम संस्कार किया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं की यह हकीकत हैं।
विज्ञापन
कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तंज कसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के छीपोन गांव में एक किसान लल्लीराम कुशवाह की गुरुवार को खेत में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण वर्षा के कारण उड़द की खेत में कटी रखी फसल खराब होने से सदमे में आना बताया। लल्लीराम कुशवाह का कोई बच्चा नहीं है। उनकी पत्नी के पास पति के अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं थे। परिजनों ने किसी से अंतिम संस्कार के लिए मदद भी नहीं मांगी। खेत में रखे पंप सेट के इंजिन को बेचकर अंतिम संस्कार किया। वहीं, इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यह स्वर्णिम मध्य प्रदेश की व शिवराज सरकार की योजनाओं की हकीकत हैं।
कमलनाथ ने कहा कि सरकार भले जनसेवा अभियान चलाए। जनता को गुमराह करने के लिये खूब शिविर लगाए, लेकिन आज सरकार की किसी भी योजना का लाभ किसी भी पात्र व्यक्ति को नहीं मिल पा रहा है और हर योजना का लाभ देने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को शनिवार को मामले की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए। अब प्रशासन किसान की मौत के कारण का पता लगा रहा है।