{"_id":"6466326eb1088661cf04cd06","slug":"mp-news-encroachment-removed-on-the-highway-passing-through-rajgarh-pebble-blocks-are-to-be-installed-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजगढ़ से गुजरने वाले हाईवे पर हटाया कब्जा, बुलडोजर लेकर पहुंचे नपा अध्यक्ष, पेबल ब्लॉक लगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजगढ़ से गुजरने वाले हाईवे पर हटाया कब्जा, बुलडोजर लेकर पहुंचे नपा अध्यक्ष, पेबल ब्लॉक लगाएंगे
Thu, 18 May 2023 07:43 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 18 May 2023 07:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नपा अध्यक्ष खुद बुलडोजर लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेबल ब्लॉक लगाकर शहर को सुंदर बनाएंगे।
विज्ञापन
राजगढ़ में अतिक्रमण हटाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख मार्गों और बाइपास पर लंबे समय से पसरे अतिक्रमण को गुरुवार को हटाया गया। राजगढ़ नगरपालिका लंबे समय से प्रयासरत है। इसके लिए शहर में अतिक्रकण हटाने के लिए मुनादी व नोटिस भी दिए जा चुके हैं।
इसके बाद भी शहर के बायपास से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के दोनों ओर रहवासियों और दुकानदारों ने बड़ी मात्रा में अतिक्रमण किया है। गुरुवार को राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू अमले के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। पूर्व से चयनित अतिक्रमण को हटाते हुए फुटपाथ को दुरुस्त कराया गया। बिना परमिशन मर्जी से लगे फ्लेक्स व दुकानों के सामने के टीनशेड को भी जेसीबी से हटाया गया। अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दुकानदारों को दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावरा नाके से खिलचीपुर नाके को जोड़ने वाले बाइपास के फुटपाथ को सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका पेबल ब्लॉक लगाने का फैसला किया है। मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करते हुए पेबल ब्लॉक लगाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने कहा कि शहर से अतिक्रमण हटाने के साथ ही शहर की सुंदरता बढ़ाने का प्रयास नगर पालिका प्रशासन कर रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के रहवासियों से भी अपील है कि यह शहर हमारा है। हमें ही मिलकर इसे संवारना है।