फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Elephant entered Shahdol colony created ruckus and crushed teenager

MP News: शहडोल की बस्ती में घुसे हाथी ने मचाई तबाही, किशोर को कुचला, फसलों को भी पहुंचाया नुकसान; दहशत में लोग

Fri, 09 Feb 2024 12:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 09 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

हाथी के बस्ती में आने की सूचना पूर्व सरपंच और स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी वन अमला मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने जैतपुर रेंजर के खिलाफ नारेबाजी करते कर उसे हटाने की मांग की है।  

विज्ञापन
MP News: Elephant entered Shahdol colony created ruckus and crushed teenager
हाथी ने फसलों को भी पहुंचाया नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले से खदेडे़ गए हाथियों में से गुरुवार रात को एक हाथी शहडोल जिले के बरगवा में पहुंच गया। जहां उसने एक 17 साल के किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात भर हाथी केशवाही वन परिक्षेत्र के आसपास भटकता रहा और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार तड़के वह जैतपुर वन परिक्षेत्र के रसमोहनी में पहुंच गया। 

विज्ञापन


बस्ती में हाथी देखकर दहशत में आए ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन अमले को दी। लेकिन, कई घंटे बीतने के बाद भी वन अमला रसमोहनी बस्ती नहीं पहुंचा। स्थानी निवासी अनुराग त्रिपाठी और रोहित शर्मा ने बताया कि उनकी बस्ती में शुक्रवार सुबह एक हाथी पहुंच गया। हाथी के डर से बस्ती के लोग कच्चे घरों को छोड़कर पक्के मकान की छतों पर चढ़ गए। पूर्व सरपंच और स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जनकारी दी, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी वन अमला मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने जैतपुर रेंजर के खिलाफ नारेबाजी करते कर उसे हटाने की मांग की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed