फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Egg fund will not run in the state, government's order to serve chicken and egg in the correctional

MP News:  प्रदेश में नहीं चलेगा अंडे का फंडा, सरकार का बाल सुधार गृह में चिकन और अंडा परोसने का आदेश वापस

Sun, 11 Sep 2022 08:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Sep 2022 08:32 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग ने बाल सुधार गृह में चिकन और अंडा परोसने का आदेश वापस ले लिया है। इसको लेकर गृहमंत्री और प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि प्रदेश में अंडे का फंडा नहीं चलेगा।  

विज्ञापन
MP News:  Egg fund will not run in the state, government's order to serve chicken and egg in the correctional
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

महिला एवं बाल विकास विभाग ने 25 अगस्त को किशोर न्याय बालकों की देखरेख और संरक्षण संबंधी नियमों में चिकन और अंडा परोसने संबंधी अधिसूचना जारी की थी। विभाग ने 7 सितंबर को संशोधन करते हुए पूर्व में जारी सभी निर्देशों को विलोपित कर दिया है। महिला बाल विकास के किशोर न्याय बोर्ड संबंधी नियमों में नियम 36 की कंडिका तीन के सरल क्रमांक 15 को पूरी तरह विलोपित कर दिया गया है ।
विज्ञापन


पहले इसमें बाल सुधार गृह के मांसाहारी बच्चों को अंडे और चिकन परोसने का प्रावधान किया गया था। वही नियम 36 की कंडिका तीन के सरल क्रमांक 16 में शाकाहारी शब्द का लोप करते हुए इसे सभी बच्चों के लिए लागू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में पूर्व में जारी नियम 36 की कंडिका 6(2) और 8(3) भी विलोपित कर दी है। अब गैर शाकाहारी दिवसो पर शाकाहारी बालकों को प्रति व्यक्ति 60 ग्राम गुड़ और 60 ग्राम मूंगफली लड्डू के आकार में या अन्य कोई स्वदेशी या 100 ग्राम पनीर या न्यूट्री नगेट्स देने संबंधी प्रावधान को समाप्त कर दिया है। इसी नियम की कंडिका 8(3)के तहत पहले दूध अंडे चीनी फलों जैसे पोषण का अतिरिक्त आहार नियमित आहार के अलावा संस्था के चिकित्सक की सलाह पर जारी किए जाने का प्रावधान किया गया था। अब चिकित्सक की सलाह पर  भी अंडा या चिकन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed