{"_id":"6318d152011a1a07006679e6","slug":"mp-news-e-fasting-in-raisen-hundreds-of-people-made-distance-from-mobile-for-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रायसेन में ई-उपवास, सैकड़ों लोगों ने एक दिन के लिए बनाई मोबाइल से दूरी, मंदिर में जमा किए गैजेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रायसेन में ई-उपवास, सैकड़ों लोगों ने एक दिन के लिए बनाई मोबाइल से दूरी, मंदिर में जमा किए गैजेट
Wed, 07 Sep 2022 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:43 PM IST
सार
जैन समाज के पर्यूषण चल रहे हैं। इसी में समाजजनों ने इस 'ई-उपवास' की शुरुआत की है। इसमें करीब 600 लोगों ने एक दिन यानी बुधवार के लिए तो 400 लोगों ने 10 दिन के लिए अपने मोबाइल सहित गैजेट से दूरी बनाई है।
विज्ञापन
जैन समाज के लोगों ने मोबाइल सहित कई गैजेट मंदिर में जमा कर दिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रायसेन में एक अलग तरह का उपवास किया जा रहा है, जो इस समय चर्चा में है। यहां सैकड़ों लोगों ने एक दिन के लिए मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप सहित तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से दूरी बनाने का संकल्प लिया है। सभी ने ये गैजेट मंदिर में जमा कर दिए हैं।
बता दें कि जैन समाज के पर्यूषण चल रहे हैं। इसी में समाजजनों ने इस 'ई-उपवास' की शुरुआत की है। इसमें करीब 600 लोगों ने एक दिन यानी बुधवार के लिए तो 400 लोगों ने 10 दिन के लिए अपने मोबाइल सहित गैजेट से दूरी बनाई है। इसमें 100 बच्चे और 300 से ज्यादा महिलाएं हैं।
समाज के स्थानीय अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि पर्यूषण के दौरान आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ने लोगों को एक दिन मोबाइल से दूर रहने की बात कही थी। इसी के तहत ये ई उपवास किया गया है। हाल ही प्रवचन में मुनिश्री श्रीश्री तमसा सागर महाराज ने कहा था कि मोबाइल उपयोग करने वाले के चेहरे, मन, आंखों पर गहरा असर डालता है। इससे स्वास्थ्य में गिरावट आती है। मोबाइल साधन है, इसका उपयोग सीमित करें तो बेहतर है।