{"_id":"6570af21a47541deb2010e85","slug":"mp-news-drunk-teacher-reached-school-and-said-i-will-come-only-after-drinking-alcohol-deo-suspended-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नशे में धुत शिक्षक स्कूल पहुंचकर बोला- शराब पीकर ही आऊंगा; जो करना है कर लो, डीईओ ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नशे में धुत शिक्षक स्कूल पहुंचकर बोला- शराब पीकर ही आऊंगा; जो करना है कर लो, डीईओ ने किया निलंबित
Wed, 06 Dec 2023 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:58 PM IST
सार
कटनी के एक स्कूल के अध्यापक शराब पीकर पढ़ाने पहुंचे। जब लोगों ने उन्हें टोका तो वे चैलेंज करने लगे कि मैं शराब पीकर ही स्कूल आऊंगा, जो करना है कर लो। इसका वीडियो वायरल हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शिक्षक नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचे, हालांकि उन्हें नशे में आने पर छुट्टी लेने की सलाह भी दी, लेकिन वो खुलेआम कहते दिख रहे हैं कि मैं तो शराब पीकर ही स्कूल आऊंगा जहां शिकायत करना है कर लो। बाद में जिला शिक्षा अधिकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
बता दें वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम सुरेश प्रसाद तिवारी है, जो विजयराघवगढ़ विकासखंड के सिंगौड़ी संकुल अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला उबरा में शिक्षक पद में पदस्थ है। जानकारी के मुताबिक इनका नशे में स्कूल आने का ये कोई पहला मामला नहीं, यह आए दिन इसी तरह नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचते हैं। ये हरिजन बस्ती में निवासरत गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए तैनात किए गए हैं, लेकिन सुरेश तिवारी उन्हें किताबों की नही बल्कि सामाजिक बुराई के लक्षण दिखाकर बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं।
वायरल वीडियो पर जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह में संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करवाई है। इसमें जानकारी मिली कि वीडियो 4 दिसंबर का है। वहीं स्थानीय और स्कूल के लोगों से चर्चा की तो पता चला शिक्षक सुरेश प्रसाद तिवारी हमेशा शराब में आते हैं और ग्रामवासियों, स्कूल के रसोइयों, शिक्षक सहित छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता पूर्वक बात किया करते हैं। जिसे शिक्षा अधिकारी ने मप्र सिविल सेवा नियम 1995 के उपनियम-9 के प्रावधान के तहत दोषी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विकासखंड मुख्यालय विजयराघवगढ़ कर दिया। जहां उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होने का पत्र जारी कर दिया है।