{"_id":"63dd0eb41dc11412fc60b07a","slug":"mp-news-drunk-bike-rider-enters-tractor-trolley-two-killed-one-beheaded-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब के नशे में ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसे बाइक सवार, दो की मौत, एक का सिर हुआ धड़ से अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब के नशे में ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसे बाइक सवार, दो की मौत, एक का सिर हुआ धड़ से अलग
Fri, 03 Feb 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:11 PM IST
सार
दमोह में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक मृतक का सिर ही धड़ से अलग हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक मृतक का सिर ही धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छतरपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के राजनगर तालाब के पास हुआ है। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। वे ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गए। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीसरा उछलकर दूर खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा।
घटना में घायल 20 वर्षीय नरेंद्र पिता गोरे आदिवासी निवासी पाली थाना बकस्वाहा जिला छतरपुर ने बताया कि वह अपने रिश्ते के भाई छोटू उर्फ राजेंद्र आदिवासी (21) और हल्ले रैकवार के साथ बाइक से एरोरा गांव में छोटू की ससुराल आए थे। वहां से दमोह लौटते समय तीनों ने काफी अधिक शराब पी ली थी। नरेंद्र ने बताया कि वह बाइक पर सबसे पीछे बैठा था। राजनगर तालाब के पास ट्रैक्टर (एमपी 34 ए 9414) दमोह से एरोरा गांव की ओर जा रहा था, उनकी बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे वह खाई में जा गिरा और उसका भाई छोटू और हल्ले बाइक में ही फंसे रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में एक का सिर लगभग धड़ से अलग ही हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों बाइक सवार सामने आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए थे। इसमें दो की मौके पर मौत हो गई और तीसरे घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।