फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Drunk bike rider enters tractor trolley, two killed, one beheaded

MP News: शराब के नशे में ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसे बाइक सवार, दो की मौत, एक का सिर हुआ धड़ से अलग

Fri, 03 Feb 2023 07:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 07:11 PM IST
सार

दमोह में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक मृतक का सिर ही धड़ से अलग हो गया।  

विज्ञापन
MP News: Drunk bike rider enters tractor trolley, two killed, one beheaded
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक मृतक का सिर ही धड़ से अलग हो गया।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक छतरपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के राजनगर तालाब के पास हुआ है। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। वे  ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गए। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीसरा उछलकर दूर खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


घटना में घायल 20 वर्षीय नरेंद्र पिता गोरे आदिवासी निवासी पाली थाना बकस्वाहा जिला छतरपुर ने बताया कि वह अपने रिश्ते के भाई छोटू उर्फ राजेंद्र आदिवासी (21) और हल्ले रैकवार के साथ बाइक से एरोरा गांव में छोटू की ससुराल आए थे। वहां से दमोह लौटते समय तीनों ने काफी अधिक शराब पी ली थी। नरेंद्र ने बताया कि वह बाइक पर सबसे पीछे बैठा था। राजनगर तालाब के पास ट्रैक्टर (एमपी 34 ए 9414) दमोह से एरोरा गांव की ओर जा रहा था, उनकी बाइक तेज रफ्तार में होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिससे वह खाई में जा गिरा और उसका भाई छोटू और हल्ले बाइक में ही फंसे रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना में एक का सिर लगभग धड़ से अलग ही हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों बाइक सवार सामने आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए थे। इसमें दो की मौके पर मौत हो गई और तीसरे घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed