फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Door-to-door garbage collection will be done through EV in the state, diesel and CNG vehicles will be

MP News: प्रदेश में ईवी से होगा घर-घर कचरा संग्रहण, बंद होंगे डीजल व सीएनजी वाहन,हर माह नौ करोड़ की बचत

Fri, 24 Nov 2023 12:09 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Nov 2023 12:09 AM IST
सार



नगरीय प्रशासन विभाग डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने के लिए इलेक्ट्रिकल व्हीकल को बढ़ावा देने की पहल कर रहा है। इसके लिए विभाग ने एक प्रस्ताव बनाया है। 

विज्ञापन
MP News: Door-to-door garbage collection will be done through EV in the state, diesel and CNG vehicles will be
For Reference Only - फोटो : statiq

विस्तार

मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में अभी डीजल और सीएनजी से चलने वाले वाहनों से घर घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। अब इन वाहनों को ई-व्हीकल में बदला जाएगा। इसको लेकर नगरीय संचालनालय ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे अब विभाग को भेजा जा रहा है। इसके तहत अब नगरीय निकायों में कचरा एकत्रित करने के लिए ई-व्हीकल ही खरीदे जाएंगे। ये ना सिर्फ वायु प्रदूषण को कम करेंगे, बल्कि ईधन के ऊपर होने वाले अत्यधिक खर्च को भी कम करेंगे। इस पहल से पर्यावरणीय लाभ यह होगा कि ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले वर्षों में सभी वाहनों को ई-व्हीकल में बदलने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के लिए 250 वाहन
नगरीय निकाय विभाग केंद्र सरकार की मदद से ई-व्हीकल को लेकर पायलट प्रोजेक्ट चलाएगा। इसके लिए शुरुआत में 250 ई-व्हीकल खरीदे जाएंगे। इन वाहनों को किसी शहर को चिन्हित कर पायलट प्रोजेक्ट के तहत वहां संचालित किया जाएगा। इसके लिए उन शहरों में चार्जिंग स्टेशन समेत अन्य सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी। 
विज्ञापन


एक माह में नौ करोड़ रुपये की बचत
प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में कचरा एकत्रित करने के लिए 6 हजार से ज्यादा वाहनों का उपयोग किया जाता है। प्रत्येक वाहन के ईंधन पर अभी पूरे प्रदेश में 30 लाख रुपये का खर्च आता है। यह राशि एक माह में करीब 9 करोड़ रुपये होती है। ई-व्हीकल के उपयोग से ईंधन पर खर्च होने वाली बड़ी राशि की बचत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट्रोफिटिंग ईवी में बदलेंगे पुराने वाहन
विभाग नगरीय निकायों में पुराने और कंडम वाहनों को रेट्रोफिटिंग के जरिए ई-व्हीकल में बदलने पर भी विचार कर रहा है। अभी कई नगरीय निकायों में छोटे वाहन खराब पड़े हैं। इन वाहनों को ई-व्हीकल में बदला जाएगा। जिनका इस्तेमाल घर घर कचरा संग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed