फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Digvijay Singh's letter to Kamal Nath, said that my picture should not be put in the poster of Bharat

MP News: ऐसा क्या हुआ जो भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में दिग्विजय को नहीं चाहिए तस्वीर, कमलनाथ को लिखा पत्र

Sun, 30 Oct 2022 05:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Oct 2022 05:02 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के किसी पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाई जाए। मुझे यात्रा में लगाए गए बैनर-पोस्टर और होर्डिंग से अलग रखा जाए। उन्होंने आगे लिखा कि यात्रा के पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कमलनाथ की तस्वीरें ही होनी चाहिए।  

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh's letter to Kamal Nath, said that my picture should not be put in the poster of Bharat
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर के अंत तक महाराष्ट्र से होकर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश कर सकती है। इस यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र लिखा है। इसे लेकर अटकलों का बाजार गरमा गया है। दिग्विजय सिंह चाहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो भी बैनर-पोस्टर और होर्डिंग लगें, उनमें उनकी तस्वीर न हो। यह पत्र 22 अक्टूबर को लिखा गया है। अब यह पत्र सामने आया है और सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के दिग्गज नेता और भारत जोड़ो यात्रा के योजनाकारों में से एक दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के किसी पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाई जाए। मुझे यात्रा के बैनर-पोस्टर और होर्डिंग से दूर रखा जाए। उन्होंने आगे लिखा कि यात्रा के पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कमलनाथ की तस्वीरें ही होनी चाहिए। उन्होंने कामना की है कि मध्यप्रदेश में यह यात्रा सफलता के नए आयाम स्थापित करें और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश और उमंग का संचार करें। दिग्विजय सिंह ने यह भी लिखा कि जहां कहीं भी मेरे सहयोग की आपको आवश्यकता हो, मैं सदैव आपके साथ हूं। मैं अपनी ओर से मध्यप्रदेश में यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सितंबर माह में कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने लिखा कि प्रदेश में यात्रा को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। कमलनाथ को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा कि आपने जिला स्तर पर यात्रा की तैयारियों के लिए जिला यात्रा प्रभारियों को तैनात कर जवाबदारी दी है। प्रदेश में सभी जिलों में चल रही उप-यात्राओं से लगता है कि आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी यात्रा को जनसामान्य का भारी समर्थन मिलेगा। उन्होंने आगे लिखा कि देश में पिछले सात से आठ साल से व्याप्त नफरत के खिलाफ प्यार और सद्भावना के संदेश को लेकर चल रही यात्रा का लाखों लाख लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed