फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Digvijay said now the fight in the country is between 'Bikau' and 'Durable'

MP News: दिग्विजय बोले अब देश में लड़ाई ‘बिकाऊ’ और ‘टिकाऊ’ के बीच, लोकतंत्र बचाना है तो ‘टिकाऊ’ को चुनो

Sun, 31 Jul 2022 05:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Jul 2022 05:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। अब वह अपने नए बयान को लेकर चर्चा में है। दिग्विजय सिंह ने रविवार को बीजेपी को लेकर बड़ी बात कहीं है।

विज्ञापन
MP News: Digvijay said now the fight in the country is between 'Bikau' and 'Durable'
दिग्विजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। अब वह अपने नए बयान को लेकर चर्चा में है। दिग्विजय सिंह ने रविवार को बीजेपी को लेकर बड़ी बात कहीं है।

विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने ने कहा कि भाजपा जिला परिषद चुनाव की सच्चाई सभी को पता है। 10 में से 8 कांग्रेस के सदस्य चुन कर आए। भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं बचा। क्योंकि उम्मीदवार को फॉर्म भरने के लिए प्रस्तावक व समर्थक की आवश्यकता होती है। तब भाजपा ने पैसा पुलिस व प्रशासन का सहारा लिया। 30 से 40 लाख के ऑफर आने लगे। भाजपा का 2020 का विधायकों की खरीद का खेल फिर शुरू हुआ। कांग्रेस के 8  जिला परिषद सदस्यों में से 4 बिक गए। उनमें से एक अध्यक्ष व दूसरा उपाध्यक्ष बन गया। 10 जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों में से केवल 6 ही स्वयं वोट दे पाए। बाकी 4 जनता द्वारा निर्वाचित सदस्यों को वोट नहीं डालने दिया। उनमें से दो भाजपा व दो कांग्रेस के सदस्य थे। उनके वोट भाजपा के बिना चुनाव लड़े लोगों ने डाले। भाजपा को अपने स्वयं के दोनों जीते हुए सदस्यों पर भी भरोसा नहीं था।

विज्ञापन

दिग्गी ने कहा कि क्या लोकतंत्र का अपमान नहीं है? क्या यह भाजपा के दोनों निर्वाचित सदस्यों का भी अपमान नहीं हैं? अब समय दूर नहीं जब विधानसभा व लोकसभा में भी वोट डालने के लिए अधिकृत कर दिए जाएं जो चुनाव भी ना लड़े हो। उन्होंने लिखा कि मीडिया इस लोकतंत्र की हत्या पर मौन क्यों है? डरा हुआ है या बिकाऊ है? फैसला जनता को करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि अब देश में लड़ाई “बिकाऊ” व “टिकाऊ” के बीच में है। लोकतंत्र बचाना है तो ‘टिकाऊ’ को चुनो। यह बिकाऊ लोग जो जनमत को बेंच रहे हैं वे सही कीमत मिलने पर देश को नहीं बेंच देंगे? संघ भाजपा को लोकतंत्र में कभी भरोसा नहीं रहा। लोकतंत्र बचाओ। देश बचाओ।

 टिकाऊ @INCIndia

 बिकाऊ @BJP4India

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed