फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Digvijay got angry on Vivek Agnihotri and Anupam Kher, said- Where are you hiding, why don't you speak in front

MP News: विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर पर भड़के दिग्विजय, कहा- कहां छुपकर बैठे हैं, यूजर्स ने किया ट्रोल

Wed, 08 Jun 2022 11:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 11:21 AM IST
सार

कश्मीर में बीते कुछ दिनों से गैर कश्मीरी और कश्मीरी पंडितों की हत्या के मामले में वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर पर तंज कसा। वहीं, इस मामले में बयान देने के बाद उन्हें ट्रोलर्स ने ट्रोल किया।

विज्ञापन
MP News: Digvijay got angry on Vivek Agnihotri and Anupam Kher, said- Where are you hiding, why don't you speak in front
पूर्व सीएम इन दिनों रेत माफियाओं पर लगातार हमलावर हैं। - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर में बीते कुछ दिनों से गैर कश्मीरी और कश्मीरी पंडितों की हत्या होने पर कुछ लोगों ने विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को घटना का जिम्मेदार बताया है, वहीं, कश्मीर में हो रही हत्याओं पर चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर पर तंज कसा है।
विज्ञापन

 
कश्मीर के हालात पर बोलते हुए दिग्विजय ने कहा है कि ‘अब जब कश्मीर में एक बार फिर हत्याएं हो रही हैं तो कहां हैं विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर? ये सब कहां छुपे हुए हैं, सामने आकर क्यों नहीं बोलते? लोगों को वहां जबरदस्ती रोका जा रहा है। पूरे देश में नफरत की आग फैल रही है। पहले सिर्फ कश्मीर के कुछ इलाकों में पत्थरबाजी होती थी और आज पूरे देश में पत्थरबाजी हो रही है।’
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह का बयान सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दिग्विजय सिंह को घेरने की कोशिश की। गनपत सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि ‘विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर जी, कोई नेता नहीं हैं आप लोगों की तरह। जिसके लिए ऐसी वाणी का उपयोग कर रहे हो। वो लोग सिर्फ फिल्म बनाते हैं, आप लोगों की तरह जाति धर्म पर राजनीति नहीं करते।’ वहीं, तेज प्रताप नाम के यूजर ने पोस्ट में लिखा कि ‘दिग्विजय सिंह यही बताना चाहते हैं कि पत्थरबाज, कश्मीरी हिन्दुओं की हत्या के लिए जिम्मेदार पत्थर फेंकने वाले दंगाई, आतंकवादी नहीं बल्कि अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री हैं, गजब है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed